लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सप्त सिन्धु लिट उत्सव 24 में रविंदर सिंह बिल्ला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित…

चंडीगढ़:-समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय और उल्लेखनीय कार्य कर रहे विख्यात समाजसेवी रविंदर सिंह बिल्ला को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान पंजाव यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया।

पंजाब यूनिवर्सिटी के आई सी एस एस आर हाल में सप्त सिन्धु लिट उत्सव 24 का आयोजन हुआ। जिसमें

सिकंदर कुमार (सदस्य आरएसपी) मुख्यातिथि थे। जबकि पीसी डोगरा (आईपीएस सेवानिवृत्त), डॉ. मनमोहन सिंह (ओपीएस सेवानिवृत्त), श्री अश्वनी शेखरी, डॉ. अमरजीत ग्रेवाल, डॉक्टर मोहन त्यागी

बतौर अतिथिगण उपस्थित रहे।

डॉक्टर हरविंदर सिंह और डॉक्टर परवीन कुमार ने इस दौरान मेहरगढ़ सरस्वती से एआई के युग तक घुमंत्रु वंश पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान सप्त सिंधु की प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया गया।

रविंदर सिंह बिल्ला (विख्यात समाज सेवक), एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं जो झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों के उत्थान और महिलाओं को सशक्त बनाने, उनके समुदायों में सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देने के लिए समर्पित हैं, को इस मौके लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

सम्मान से अविभूत रविन्द्र सिंह बिल्ला ने कहा कि वो यह सम्मान पाकर गर्व महसूस कर रहे हैं।