लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

औद्योगिक क्षेत्र में श्री राम की जयघोषों के साथ ऐतिहासिक शोभा यात्रा का आयोजन…

अयोध्या में श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में औद्योगिक क्षेत्र फेस 2 में बड़ी धूमधाम से शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा का आयोजन विशेष रूप से दीपक शर्मा, मनीष निगम, योगेश कपूर, राकेश सेठी, दीनदयाल शर्मा, हिमांशु कोहली एवं सोहनलाल के द्वारा किया गया।

दीपक शर्मा ने बताया शोभा यात्रा में विशेष रूप से राष्ट्रीय स्वयं संघ से त्रिलोकी नाथ जी, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अरुण सूद, श्री अध्यक्ष संजय टंडन और ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के जनरल मैनेजर दुष्यंत कुमार जी उपस्थित रहे।

दीपक शर्मा ने बताया कि लगभग 500 वर्षों के बाद आए इस शुभ दिन पर शोभा यात्रा का पूरे औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगपतियों के द्वारा बड़ी धूमधाम से स्वागत किया गया। जगह-जगह भंडारों के आयोजनों के साथ-साथ लड्डू भी बांटे गए।औद्योगिक क्षेत्र के हजारों लोगों ने बढ़ चढ़कर प्रभु श्रीराम जी की शोभायात्रा में हिस्सा लिया।

दीपक शर्मा।

9814178704