लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

बीआईएस के 77वें स्थापना दिवस के दौरान सीएजी को सम्मान…..

चंडीगढ़, सिटिजंस अवैरनेस ग्रुप (सीएजी) को नैश्नल इंस्टीच्यूट ऑफ टेकनिकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च (एनआईटीटीटीआर) में आयोजित किये गये ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया है। बीआईएस भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अधीन उपभोक्ता अधिकारों के प्रति प्रयासरत संस्था है।

कार्यक्रम के दौरान सीएजी के संस्थापक व चेयरमन सुरेन्द्र वर्मा ने यह पुरस्कार बीआईएस के चंडीगढ़ शाखा के प्रमुख व निदेशक दीपक अग्रवाल द्वारा डिप्टी डायरेक्टर राजीव पी और हरियाणा शाखा के प्रमुख व निदेशक सौरभ तिवारी की मौजूदगी में प्राप्त किया। वर्मा, बीआईएस के साथ गत 22 वर्षो से जुड़े है और वे बीआईएस के कई अभियानों में अपनी अहम भूमिका निभा चुके हैं।