लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

क्रिसमस पर क्रेजी मॉन्क्स द्वारा जरूरतमंद मॉम्स एंड डॉटर्स के लिए विशेष उपहार….

चंडीगढ़ 23 दिसंबर 2023: क्रिसमस का हर वर्ग के बच्चे पूरे साल इंतजार करते हैं कि क्रिसमस पर उन्हें तरह तरह के उपहार मिलेंगे। क्रिसमस की इस खुशी को और दोगुना करने के लिए सेक्टर-8 स्थित क्रेजी मॉन्क्स ने इस बार क्रिसमस को जरूरतमंदों माताओं और उनकी बेटियों के साथ मनाने की योजना बनाई है, जिसके तहत उन्हें भोजन व मनचाही गेम को एन्जॉय करने का मौका मिलेगा। इतना ही नहीं, अन्य मॉम्स एंड डॉटर्स को भोजन व गेम्स में विशेष छूट दी जाएगी। क्रिसमस को चिन्हित करता यह आयोजन दो दिन तक हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।

इस बारे में क्रेजी मॉन्क्स के डायरेक्टर अमित सिंह और डायरेक्टर-II मोनिका ठाकुर ने बताया कि इस बार क्रेजी मॉन्क्स ने क्रिसमस डे पर शहर के मॉम्स एंड डॉटर्स के लिए विशेष इवेंट लेकर आए हैं। क्रिसमस पर मैनेजमेंट ने तय किया है कि दो दिवसीय आयोजन को यादगार बनाने के लिए इस बार घरेलू काम करने वाली महिलाओं और उनकी बेटियों को निशुल्क सेवा प्रदान की जाएंगी। जिसमें बच्चियां अपनी मनचाही गेम का एन्जॉय कर पाएंगी । इससे बच्चियों को मिलने वाली खुशी ही क्रेजी मॉन्क्स की असली कमाई होगी। मोनिका ने बताया क्रेजी मॉन्क्स को उनके याद में बसाने के लिए कंपनी की ओर से उनके जीवन में काम आने वाले उपहार दिए जाएंगे, ताकि वो इस क्रिसमस डे को हमेशा याद रखें।