सेन ओवरसीज के द्वारा छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर…

राजकीय आदर्श विद्यालय (कन्या) मंडी हिमाचल प्रदेश में दस दिनों से छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखाएं गए। समग्र शिक्षा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के समापन पर शिक्षा विभाग की स्टेट कोआर्डिनेटर सुनीता भंडारी ने यहां पहुंचकर छछाओं का मार्गदर्शन किया और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र भी सौंपे।
इस मौके पर डाईट की प्रिंसिपल चारू वैद्य, प्रोजेक्ट हैड नितिन कुमार (सेन ओवरसीज) और डिस्टिक्ट कोआर्डिनेटर संतोषी शर्मा और ट्रेनर योगेश, स्कूल के प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ मौजूद रहा।