चंडीगढ़ दिवास क्लब की ओर से एक शानदार करवा चौथ पार्टी का आयोजन किया गया…
यह पार्टी सेक्टर 26 चंडीगढ़ बरू-स्टेट में धूमधाम से मनाई गई। इस पार्टी को स्टेप्स ग्रोइंग अकैडमी की प्रबंध निदेशक शिवी महाजन और रजनी कौर फैशन डिजाइनर द्वारा आयोजित किया गया। क्राउन होल्डर अमनदीप कौर जो की एक सोशल एक्टिविस्ट भी है ने बतौर चीफ गेस्ट शिरकत की थी। पार्टी में एक प्रतियोगिता भी रखी गई थी. जिसमें भारती प्रथम रही, उन्होंने करवा क्वीन का खिताब अपने नाम किया। फर्स्ट रनर अप मिस गीतू और सेकंड रनर अप मिस गीता रही। इसके अलावा तीन और मुख्य उपहार निकाले गए, जिसमें सोनिया कौर ने बेस्ट एक्सप्रेशन, मीशा ने बेस्ट डांसर, जबकि सोनिया ने ऑल-राउंडर का खिताब अपने नाम किया। इस कार्यक्रम में 50 के लगभग महिलाओं ने भाग लिया। सभी ने इस कार्यक्रम में बहुत मौज मस्ती की।
इस कार्यक्रम के चीफ़ गेस्ट के रूप में मौजूद अमनदीप कौर ने बहुत अच्छे से सभी महिलाओं को निरीक्षण किया। यह कार्यक्रम बहुत सफल रहा। उपस्थित सभी महिलाओं ने शिवि महाजन और रजनी कौर की तारीफ करते हुए शुक्रिया अदा किया।
शिवी और रजनी ने कहा कि वह भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम लेकर आती रहेगी जो भारतीय सभ्यता और संस्कृति को जिंदा रखते हैं और साथ में महिलाओं की नैसर्गिक प्रतिभा को उभारते हैं तथा सामाजिक मिलन का एक बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं।


