लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ट्राइडेंट ग्रुप ने आनंद और मस्ती से मनाया दशहरा उत्सव…

दुनिया के प्रमुख कपड़ा निर्माता ट्राइडेंट ग्रुप ने दशहरा उत्सव बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाया। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। अपने कर्मचारियों के बीच एकता और सद्भाव का हार्दिक प्रदर्शन करते हुए, पारंपरिक अनुष्ठानों और मनोरंजक गतिविधियों के मिश्रण के माध्यम से दशहरा का उत्सव मनाया गया, जिसका समापन एक आनंदमय शाम के साथ हुआ। इस मौके पर कर्मचारियों को रोमांचक उपहार, मिठाइयां और पुरस्कार भी दिए गए, जिससे उत्सव का उत्साह और बढ़ गया।

ट्राइडेंट ग्रुप के सभी कार्यालयों पर आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम ने न केवल त्योहार के महत्व को दर्शाया, बल्कि कंपनी और उसके मूल्यवान कर्मचारियों के बीच मजबूत बंधन को भी प्रस्तुत किया। यह उत्सव सांस्कृतिक विविधता का एक जीवंत प्रदर्शन था, जिसमें इस विशेष दिन पर विभिन्न पृष्ठभूमि के कर्मचारी एक साथ आए । ट्राइडेंट ग्रुप की सीएचआरओ, पूजा लूथरा, ने कहा, ‘कंपनी यह सुनिश्चित करते हुए कि उसके कर्मचारी ट्राइडेंट ग्रुप परिवार का अभिन्न अंग महसूस करें, भारत की समृद्ध सांस्कृतिक टेपेस्ट्री का जश्न मनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि हम अपनी सारी सफलता अपने साथ जुड़े लोगों को समर्पित करते हैं। हम वास्तव में अपनी फिलासफी “पहले खुशी, फिर खुशहाली” में विश्वास करते हुए उनके बीच में खुशी और उल्लास को फैलाने में विश्वास करते हैं। कर्मचारियों की समृद्धि और कल्याण हर समय हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

दशहरा उत्सव में सभी कर्मचारी पारंपरिक एथनिक पोशाकें पहनकर अपने कार्यालयों में पहुंचे और सभी ने एकजुटता और सद्भाव के बंधन को सांझा किया। इस मौके पर सभी सदस्यों ने विभिन्न खेलों और गतिविधियों में भाग लिया जिसने उत्सव में मनोरंजन और उत्साह को और भी बढ़ा दिया।