लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

गाय कल्याण समिति चंडीगढ़ के सदस्य चुने जाने पर करण वासुदेव को मिल रही ढेर सारी शुभकामनाएं….

हाल ही में चंडीगढ़ पंजाब के राज्यपाल और यूटी प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित की ओर से करन वासुदेव को उनकी समाज के प्रति सेवा भाव को देखते हुए गाय कल्याण समिति चंडीगढ़ का सदस्य नियुक्त किया गया था। करण वासुदेव ने नियुक्ति पर यूटी प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित और एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया सत्यपाल जैन व देवेश मोदगिल (चंडीगढ़ पूर्व मेयर व सैनेट पंजाब यूनिवर्सिटी) का धन्यवाद भी किया था। नियुक्ति से लेकर अब तक लगातार करण वासुदेव को बधाइयां देने का तांता लगा हुआ है।

करण वासुदेव ने कहा कि भारत में गाय को माता का दर्जा दिया गया है तथा गाय माता की निस्वार्थ सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का धर्म है। करण वासुदेव एक व्यापारी होने के साथ-साथ एक समाजसेवी भी हैं। जिन्होंने समाज के प्रति कार्य करते हुए कभी छोटा बड़ा नहीं देखा। और इसी वजह से सरकारी अफसरों ने, पुलिस अधिकारियों ने और हर पार्टी के नेताओं ने बधाइयों के साथ प्यार और आशीर्वाद भी दिया।

ऐसे में दिनांक 14 अगस्त 2023 को कई संस्थाओं के सदस्य के साथ साथ चंडीगढ़ हिंदू तक के अध्यक्ष मनीष दुबे, हिंदू तक के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी, राकेश दुबे, नरेंद्र राय, पंचम चौहान और दीपू कुमार ने मिल करण वासुदेव की फैक्ट्री में जाकर उन्हें शुभकामनाएं दी।