लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

एमिटी यूनिवर्सिटी पंजाब ने आयोजित की फ्रेशर्स पार्टी – एमिटीज गॉट टैलेंट…

मोहाली 13 अक्टूबर 2023ः एमिटी यूनिवर्सिटी पंजाब ने फ्रेशर्स पार्टी ‘एमिटीज गॉट टैलेंट’ का आयोजन किया, जिसमें फ्रेशर बैच के छात्रों ने अपनी विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

मिस्टर और मिस एमिटी फ्रेशर की ताजपोशी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही, जिसका हर फ्रेशर को बेसब्री से इंतजार था। एमसीए के मनसहज को मिस्टर एमिटी फ्रेशर के खिताब से सम्मानित किया गया, जबकि बी.टेक सीएसई की छात्रा एकम को मिस एमिटी फ्रेशर के प्रतिष्ठित खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा फ्रेशर बैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों और प्रतिभाओं को अन्य उपाधियाँ भी प्रदान की गईं।

कार्यक्रम में एमिटी यूनिवर्सिटी पंजाब के वाईस चांसलर प्रो आर.के. कोहली, एमिटी एजुकेशन ग्रुप की कंट्री हेड डाॅ. प्रीति साहनी, डीनस, डॉ. शिवाली ढींगरा, डॉ. चंद्रदीप टंडन, डॉ. नीरजा बब्बर, डॉ. जसप्रीत कौर मजीठिया, उपस्थित थे। बिजनेस डेवलपमेंट एवं मार्केटिंग विभाग के डायरेक्टर साहिल कपूर भी उपस्थित थे।

वहीं दूसरी ओर एमिटीज गॉट टैलेंट में विद्यार्थियों ने क्विज, डिबेट, एक्सटेम्पोरेनियस, आइडिया थॉन, फोटोग्राफी, गेमिंग, स्केचिंग, पेंटिंग, डांस, म्यूजिक और फैशन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इसके अलावा कार्यक्रम में मंत्रमुग्ध कर देने वाले कल्चरल डांस , बैंड, म्यूजिक परफॉर्मेंस और फैशन शो शामिल रहे।