लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

मार्केट सेक्टर 15 डी चंडीगढ़ में किया 43 युवायों ने रक्तदान…

चंडीगढ़ 13 अक्टूबर 2023। डेंगू की वजह से अस्पतालों में आई रक्त की कमी को पूरा करने के लिए विश्वास फाउंडेशन पंचकूला व रेडक्रॉस यूटी चंडीगढ़ द्वारा कार्तिक रेस्टोरेंट के सहयोग से मार्केट सेक्टर 15 डी चंडीगढ़ में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर सुबह 11:00 बजे शुरू हुआ और दोपहर बाद 4:00 बजे तक चला। शिविर में 45 लोगों ने रक्तदान करने के लिए पंजीकृत करवाया। 2 को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से डाक्टरों द्वारा रक्तदान करने के लिए मना कर दिया गया। ब्लड बैंक रोटरी एण्ड ब्लड बैंक सोसाइटी रिसोर्स सेंटर सेक्टर-37 चंडीगढ़ की टीम ने डायरेक्टर डॉक्टर मनीष राय की देखरेख में 43 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया।

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर का उद्घाटन कार्तिक रेस्टोरेंट के मालिक पी गुणा सेकरण ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर किया और आये हुए लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित भी किया। इस मौके पर उनके साथ रेडक्रॉस यूटी से ट्रैनिंग सूपर्वाइज़र सुशील कुमार टाँक भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि लोगों में यह भ्रम है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है। रक्तदान के कारण कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि सभी को 90 दिन में एक बार अवश्य ही रक्तदान करना चाहिए। इससे जरूरतमंदों को मदद मिलती है साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है। रक्तदान जैसा पुनीत काम सबसे बड़ी सेवा में आता है। रक्त ही एकमात्र ऐसा पदार्थ है जिसका निर्माण किसी फैक्ट्री में नहीं किया जा सकता।

पी गुणा सेकरण व सुशील कुमार टाँक ने बताया कि रक्तदान महादान है। किसी जरुरतमन्द व्यक्ति को रक्त देकर उसकी जान बचाई जा सकती है। आमतौर पर लोगों की मानसिकता है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है। ये भ्रामक जानकारी है। रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं आती और सप्ताहभर में दिए गए खून कि आपूर्ति हो जाती है और नया खून शरीर में संचार हो जाता है। उन्होंने युवायों से अपील की है कि वो रक्तदान का संकल्प लें और जीवन में जरूर रक्तदान करें।

इस रक्तदान शिविर में आये सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से ऋषि सरल विश्वास ऋषि मोहित विश्वास, रमेश सुमन, वरीन्द्र कुमार व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।