लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

माननीय उत्तर प्रदेश सरकार की ग्राम विकास प्राधिकरण श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम जी अयोध्या की रामलीला देखने पहुंचेगी…

आज अयोध्या की रामलीला की प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) और महासचिव शुभम मलिक ने बताया कि अयोध्या की रामलीला को देखने के लिए कई जाने-माने व्यक्ति पधार रहे हैं जो14 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक है उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी, केशव प्रसाद मौर्या जी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जी| ये उड़ीसा के गवर्नर गणेश लाल जी 17 से 18 अक्टूबर तक और कई प्रदेशों के सांसद हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जी, उत्तराखंड के उपमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी| अयोध्या की रामलीला का शुभारंभ 14 अक्टूबर को रिहर्सल से होगा| अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह जी, अयोध्या के विधायक अयोध्या के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी जी और कई अधिकारी आएंगे

अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) व महासचिव शुभम मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हैं बोला कि अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है राम भक्त अपने घरों में बैठकर देखते हैं,

आज अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है अभी तक 25 करोड़ से ज्यादा राम भक्त इसको देख चुके हैं। अयोध्या की रामलीला को दुनिया के कोने-कोने में देखा गया है हमारी कोशिश रहती है कि अयोध्या की रामलीला का हर साल नया रूप देखने को मिले।

2020 मे 16 करोड़ से ज्यादा राम भक्तों ने देखा था। 2021 मे 22 करोड़ से ज्यादा राम भक्तों ने देखा था और 2022 में 25 करोड़ से ज्यादा अयोध्या की रामलीला को देखा था। इस साल अयोध्या की रामलीला का चौथा संस्करण है। हमे हर साल माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद मिलता है अयोध्या की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक बॉबी और महासचिव शुभम मलिक ने बोला इस बार रामलीला 14 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक होगी। राम कथा पार्क नया घाट में हर साल की भांति साल भी शाम 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक लाइव हमारे यूट्यूब चैनल अयोध्या की रामलीला और दूरदर्शन पर लाइव दिखाई जाएगी और कई सैटेलाइट टीवी चैनल पर भी दिखाई जाएगी।

उत्तर प्रदेश सरकार और माननीय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और संस्कृतक मंत्री जयवीर सिंह के सहयोग से अयोध्या की रामलीला संपन्न होती है उनका हम तह दिल से धन्यवाद करते हैं।

इस मौके पर अयोध्या की रामलीला के वाईस चेयरमैन करण शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, चेयरमैन राकेश बिंदल,वाईस प्रेजिडेंट संजय अग्रवाल, पीयूष और आयुष भी मौजूद थे।

इस साल अयोध्या की रामलीला में टीवी की बड़ी हीरोइन और बड़े कलाकार कम कर रहे हैं।

पूनम ढिल्लों, भाग्यश्री, अमिता नागिरया, शीबा, रितु शिवपुरी, ममता सिंह, मांगिशा,पायल गोगा कपूर, प्रतिभा। गजेंद्र चौहान (राजा जनक), रजा मुराद (अहिरावण), राकेश बेदी (विभीषण), गिरिजा शंकर (रावण), अनिल धवन (इंद्रदेव), रवि किशन जी (केवट), वरुण सागर जी (हनुमान जी), सुनील पाल (नारद मुनि), राहुल भूचर (श्री राम जी), शिवा ,आकाशदीप (कुंभकरण), रूबी चौहान (मेघनाथ ), बनवारी लाल झोल (परशुराम), मनोज बक्शी (राजा दशरथ), गुलशन पांडे, अवतार गिल, सागर, चंदन काम कर रहे हैं।

अयोध्या की रामलीला की एंट्री फ्री है। इसकी कोई भी एंट्री फीस नहीं है। अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला राम भक्तों ने बताया है अयोध्या की रामलीला का उद्देश्य यही रहता है कि करोड़ों राम भक्त जो घर में बैठे हैं वह प्रभु राम की रामलीला अपने घरों में बैठकर परिवार और बड़े बुजुर्ग के साथ मिलकर बैठकर देख सके।

इस बार हमारी राम भक्तों से अनुरोध है भगवान राम की जन्म भूमि अयोध्या में ज्यादा से ज्यादा अयोध्या की रामलीला को देखा जाए और विश्व रिकॉर्ड तोड़े इस बार 50 करोड़ से भी ज्यादा देखें।