लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

एशियन खेलों में 107 मेडल जीतने पर भाजयुमो ने खिलाड़ियों को दी बधाई…

चंडीगढ़, 9 अक्टूबर 2023: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा ने प्रदेश कार्यालय ‘कमलम’ में चीन के हांगझाऊ में हुए एशियन खेलों में भारत के लिए 107 मेडल जीत कर इतिहास रचने पर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा ने बताया कि भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 107 पदक अपने नाम किए जिसमें 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक शामिल हैं और यह एशियाई खेलों में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि पर जहां पूरे देश में हर्ष की लहर है वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इतने खुश हैं कि उन्होंने स्वयं 10 अक्टूबर को दिल्ली में चीन से लौट रहे खिलाड़ियों का स्वागत करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के इस बार के प्रदर्शन से देश के युवाओं में खेलों के प्रति और उत्साह पैदा होगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भाजयुमो चंडीगढ़ की ओर से भी हमारे शहर से संबंधित खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश महामंत्री व पार्षद जसमनप्रीत सिंह, कार्यालय सचिव आशीष चौधरी व कार्यकारिणी सदस्य निखिल कुमार साथ रहे।