लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ट्राइडेंट ग्रुप ने वेल्यूज़ डे मनाया, कर्मचारियों को बड़े पैमाने तरक्की के साथ दिए विकास के नए अवसर….

अरबों डॉलर के कपड़ा, कागज और रसायन निर्माता, ट्राइडेंट ग्रुप ने देश भर में अपने विभिन्न कार्यस्थलों पर वार्षिक “वेल्यूज़ डे” मनाया। इस मौके पर करीब 400 कर्मचारियों को उनके वार्षिक पैकेज में 60% तक की वृद्धि देने के साथ साथ उनके लिए विकास के असीमित अवसर भी प्रदान किये गए। “वेल्यूज़ डे” कार्यक्रम कंपनी के चेयरमैन एमेरिटस पद्मश्री राजिंदर गुप्ता के पिता और ट्राइडेंट ग्रुप के मार्गदर्शक श्री नोहर चंद गुप्ता जी की 93वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था।

ट्राइडेंट ग्रुप के मूल मूल्यों को कायम रखने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए कंपनी के सैकड़ों सदस्यों को इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम “वेल्यूज़ डे” में विशेष तौर से सम्मानित किया गया। यह सम्मान और पुरस्कार ट्राइडेंट ग्रुप में विभिन्न विभागों और सभी कार्यस्थलों में पदस्थ सदस्यों द्वारा प्रदर्शित की गई कड़ी मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता का प्रमाण थे।

ट्राइडेंट ग्रुप के मूल मूल्य जैसे कि निष्ठा और ईमानदारी, ग्राहक संतुष्टि, निरंतर विकास और टीमवर्क के साथ कर्मचारियों को कंपनी के साझा दृष्टिकोण के लिए काम करने के लिए एक साथ लाते हैं और कंपनी के सभी लोगों के विकास में अपना योगदान देते हैं। यह वेल्यूज विश्वस्तरीय ग्राहक सेवाएँ देने के साथ ट्राइडेंट ग्रुप की दूरदर्शिता की यह रीढ़ की हड्डी है जो कि बेहतरीन उत्पादों का निर्माण करने में मदद करने, अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों को विश्वस्तरीय -सेवा प्रदान करने में कंपनी को उत्कृष्टता हासिल करने में मदद कर रहे हैं। यह मूल मूल्य एक अच्छे कार्यस्थल वातावरण का निर्माण भी करते हैं जिसमें जोश, उत्साह के साथ साथ कर्मचारियों के बीच विश्वास और सद्भाव का निर्माण भी शामिल हैं।

ट्राइडेंट लिमिटेड के बारे में

ट्राइडेंट लिमिटेड भारतीय व्यापार समूह और वैश्विक खिलाड़ी, ट्राइडेंट ग्रुप की प्रमुख कंपनी है। इसका मुख्यालय पंजाब के लुधियाना में स्थित हैं। ट्राइडेंट लिमिटेड एक वर्टीकली इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल (यार्न, बाथ व बेड लिनेन), कागज (व्हीट स्ट्रा बेस्ड) वै रासायनिक उत्पादनों का निर्माता है। ट्राइडेंट के तौलिये, धागे, बेडशीट और कागज व्यवसाय ने वैश्विक पहचान अर्जित की है और भारत और दुनिया भर में लाखों ग्राहकों को संतुष्ट कर रहे हैं। ट्राइडेंट भारत में होम टेक्सटाइल और व्हीट स्ट्रा बेस्ड कागज के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक है। नेशनल, कैप्टिव व रिटेल स्वामित्व वाले ब्रांडों की आपूर्ति करने के साथ इस कंपनी ने उपभोक्ताओं, वेंडर्स व कई अन्य सरकारी संगठनों से प्रोडक्ट की क्वालिटी, सामाजिक जिम्मेदारी व पर्यावरण प्रबंधन को सुनिश्चित करने में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों को हासिल किया है। कंपनी तीन प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में काम कर रही है: कपड़ा, कागज और रसायन और कंपनी की विनिर्माण सुविधाएं पंजाब और मध्य प्रदेश में स्थित हैं।

ट्राइडेंट उत्पाद ऑनलाइन शॉपिंग के लिए https://www.mytrident.com/पर उपलब्ध हैं ।

अधिक जानकारी के लिए (https://www.tridentindia.com) पर लॉगिन करें।