लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

स्पेशल ओलिंपिकस भारत के चंडीगढ क्षेत्र के चुनाव संपन्न…

स्पेशल ओलिंपिकस भारत के चंडीगढ क्षेत्र के वर्किंग बॉडी के चुनाव संपन्न हुए, मतदान के बाद परिणाम भी घोषित कर दिया गया। दरअसल वर्किंग कमेटी के कुल 8 सदस्यों के पैनल में केवल क्षेत्रीय निदेशक और फैमिली कमेटी चेयरमैन के पद के लिए मतदान हुआ जिसमें क्षेत्रीय निदेशक के लिए शीतल नेगी ने और फैमिली कमेटी चेयरमैन के लिए श्रीमति हर्ष शर्मा ने विजय प्राप्त की।

विजय सदस्यों की सूची:

श्रीमति दिलप्रीत कौर शेखों-अध्यक्ष

श्रीमति ममता रानी -उपाध्यक्ष

शीतल नेगी क्षेत्रीय – निदेशक

प्रिया -कोषाध्यक्ष

श्री अमरीश कुमार -खेल विशेषज्ञ

नीलम -एक्सपर्ट इन इंटेलेक्चुअल डिसेबिलिटी

श्रीमति हर्ष शर्मा – फैमिली कमेटी चेयरमैन

श्री प्रदीप डोगरा – फाइनेंस और बिजनेस एक्सपर्ट

चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद सभी निर्वाचित चुनाव पदाधिकारीयों ने मतदान के लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद और आभार प्रकट किया। साथ ही केंद्रिय टीम का इस संगठन में अवसर देने के लिए धन्यवाद प्रकट किया।

स्पेशल ओलिंपिक भारत एक राष्ट्रीय संगठन है । जो विशेष बच्चों के खेल व अन्य गतिविधियों में प्रोत्साहन के लिए निरंतर कार्य करता रहता है।

शीतल नेगी ने कहा कि हमारा लक्ष्य रहेगा प्रत्येक विशेष बच्चे तक हमारा संगठन पहुंचे और किसी भी विशेष बच्चे में उसकी क्षमता के अनुसार क्या बेहतर संभावना हो सकती है चाहे वो खेल के क्षेत्र मे हो या अन्य किसी क्षेत्र में, बेहतर मार्गदर्शन, काउंसलिंग, और प्रतिभाओं को उचित मंच देने का प्रयास किया जायेगा। इसमें अभिभावकों और समाज का सहयोग अपेक्षित रहेगा.

अंत में उन्होंने मतदान प्रक्रिया में सम्मिलित चुनाव अधिकारी श्री राघव दयाल गुप्ता और इलेक्शन ऑब्जर्वर श्री परीक्षित सूद, प्रोग्राम मैनेजर श्री राकेश का निष्पक्ष चुनाव के लिए धन्यवाद प्रकट किया।इस अवसर पर पूर्व एरिया डायरेक्टर श्रीमति नीलू सरीन ने पूरी टीम को बधाई दी।