लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

इस साल भी बॉलीवुड की जानी मानी फ़िल्म स्टार भाग्यश्री अयोध्या की रामलीला मे वेदमती की भूमिका निभाएँगी…

आज अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी)और महासचिव शुभम मलिक ने कहा की हमें बहुत खुशी हो रही हैं। हर साल की भांति इस साल भी बॉलीवुड की जानी मानी फ़िल्म स्टार भाग्यश्री अयोध्या की रामलीला मे वेदमती की भूमिका निभाएँगी। उन्होंने इस मौके पर बोला की इस बात की मुझे बहुत खुशी हो रही हैं। इस साल मैं अयोध्या की रामलीला मे वेदमती का रोल करने जा रही हूँ। पिछले साल मैंने शबरी का किरदार निभाया था।उससे पिछले साल मां सीता का किरदार निभाया था।इस मौके पर अयोध्या रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मालिक (बॉबी)और महासचिव शुभम मलिक को धन्यवाद करती हूं।

अयोध्या के रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक और महासचिव शुभम मलिक ने बोला कि इस साल अयोध्या की रामलीला 25 करोड़ से ज्यादा राम भक्त देखेंगे। अयोध्या की रामलीला पिछले 4 साल से कर रहे है।हमें साधु संतों का प्यार सम्मान मिलता है। इस साल 14 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक शाम 7:00 से रात 10:00 बजे तक राम कथा पार्क,नया घाट अयोध्या से लाइव दिखाया जाएगा। अयोध्या के रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है। हमें इस बात की बहुत खुशी है। अयोध्या की रामलीला उत्तर प्रदेश सरकार माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी और सांस्कृतिक मंत्री श्री जयवीर सिंह के के सहयोग से होता है। हम इनका धन्यवाद करते हैं।

इस बार अयोध्या की रामलीला में बॉलीवुड टीवी के यह कलाकार काम कर रहे हैं –

पूनम ढिल्लों जी (मां शबरी)

गजिंदर चौहान (राजा जनक )

रजा मुराद (अहिरावण)

राकेश बेदी( विभीषण)

गिरिजा शंकर (रावण)

अनिल धवन (इंद्रदेव)

रवि किशन जी (केवट),

वरून सागर जी (हनुमान जी )

सुनील पाल (नारद मुनी),

राहुल भूचर( श्री राम),

(मां सीता ) लिली सिंह

जिया (केकई )

मंघिशा (कोसल्या )

अमिता नागिया ( मंदोदरी )

शिबा (वैदेही)

ऋतू शिवपुरी (कोसल्या )

भाग्यश्री (वेदमती )

शिवा (कुम्भकरण )

बनवारी लाल झोल (परशुराम )

मनोज बक्शी (राजा दशरथ )

गुलशन पाण्डेय,अवतार गिल और ममता सिंह फेमस एक्टर्स काम कर रहे हैं।