लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

एनसीसीएचडब्ल्यूओ चंडीगढ़ की टीम के द्वारा कुष्ठ आश्रम के बच्चों संग केक काटकर मनाया स्थापना दिवस…

चंडीगढ़ में राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के चौथे स्थापना दिवस पर चंडीगढ टीम के द्वारा कुष्ठ आश्रम सेक्टर 47 में रहने वाले बच्चों एवं स्थानीय महिलाओं के साथ केक काटकर स्थापना दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया। इस अवसर पर विशेष रुप एनसीसीएचडब्ल्यूओ के राष्ट्रीय चेयरमैन दीपक शर्मा राष्ट्रीय मुख्य सचिव रंजीत वर्मा, स्टेट प्रोटोकोल ऑफीसर परमपाल सिंह, राष्ट्रीय आईटी हेड गुरबचन सिंह डोगरा, नेशनल सिविल डिफेंस जॉइंट सेक्रेटरी अभिषेक वर्मा, मोहित महाजन, हरेंद्र सिंह स्लेच, अनिल धीमान, मीना चड्डा, गौरी शंकर राय श्याम लाल आदि उपस्थित रहे।

संगठन की चंडीगढ़ स्टेट डायरेक्टर ममता शर्मा ने बताया एनसीसीएचडब्ल्यूओ के द्वारा पूरे भारत के अलग-अलग राज्यों में चौथे स्थापना दिवस समारोह को बड़ी धूमधाम से मनाया और संगठन की क्या कार्य पद्धति है इसकी भी विशेष रूप से जानकारी दी। और यह बताया गया कि संगठन समाज के उत्थान के लिए क्या क्या कार्य कर रहा है और इसके साथ साथ महिलाओं को स्वयं सक्षम बनाने के लिए सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए चलाई गई विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं को प्रेरित किया।

अंत में ममता शर्मा ने बताया कि एनसीसीएचडब्ल्यूओ संगठन के द्वारा लोगों की भलाई के कार्य चंडीगढ़ के साथ-साथ पूरे देश में किए जा रहे हैं।

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन। 9814178704