लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

माँ मनसा देवी के दरबार में किया 28 श्रद्धालुओं ने रक्तदान…

पंचकूला 10 सितंबर 2023। विश्वास फाउंडेशन ने गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा पंचकूला के सहयोग से माता मनसा देवी परिसर में रक्तदान शिविर लगाया। कैम्प सुबह 10 बजे शुरू होकर 2 बजे तक चला। रक्त लेने से पहले डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं का चेकअप किया, डॉक्टरों ने बताया कि रक्तदान करने से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है। बल्कि रक्तदान करने से व्यक्ति को गर्व महसूस होता है।

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि ब्लड बैंक जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ से प्राचार्य डॉक्टर रवनीत द्वारा नियुक्त डाक्टरों की टीम ने 28 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया। कुल 34 श्रद्धालुओं ने रक्तदान करने के लिए पंजीकृत करवाया 6 को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से डाक्टरों द्वारा रक्तदान करने से मना कर दिया गया।

साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि लोगों में यह भ्रम है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है। रक्तदान के कारण कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि सभी को 90 दिन में एक बार अवश्य ही रक्तदान करना चाहिए। इससे जरूरतमंदों को मदद मिलती है साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है। रक्तदान जैसा पुनीत काम सबसे बड़ी सेवा में आता है। रक्त ही एकमात्र ऐसा पदार्थ है जिसका निर्माण किसी फैक्ट्री में नहीं किया जा सकता। हमारी संस्था का प्रयास रहता है कि रक्त की कमी ना हो पाये।

रक्तदान शिविर में आये सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से ऋषि मोहित विश्वास, अविनाश शर्मा, वर्षा शर्मा, पवन मनचन्दा, हर्ष मनचन्दा व अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।