लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

विश्वास फाउंडेशन ने 25 टीबी ग्रस्त मरीज़ो के लिए डोनेट की प्रोटीनयुक्त पोषक डाइट…

पंचकूला 8 सितंबर 2023। विश्वास फाउंडेशन द्वारा गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से आज शुक्रवार को 25 टीबी से ग्रस्त मरीजों के लिए प्रोटीनयुक्त पोषक डाइट दी गई। यह पोषक डाइट की पैकड किटें सिविल अस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला में नवनिर्मित टीबी हट में टीबी के स्टाफ ललिता गुर्जर, वीरेंद्र भारद्वाज, जसबीर सिंह, नीरज कुमार ने मिलकर रीसीव की।

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा ने बताया कि विश्वास फाउंडेशन ने सितंबर माह से दुबारा फिर से एक साल तक हर महीने टीबी से ग्रस्त मरीजों को प्रोटीनयुक्त पोषक डाइट देने का बीड़ा उठाया है। संस्था द्वारा पिछले वर्ष जुलाई 2022 से जुलाई 2023 तक 50 डाइट की किट्स जरूरतमंदों को दी जा चुकी है।

टीबी के मरीजों को अतिरिक्त पोषण, सोशल, मोरल सपोर्ट व टीबी मुक्त भारत के लिए कम्युनिटी सपोर्ट देने का काम किया है। सरकार का मकसद है कि टीबी को साल 2025 तक खत्म करना है, ऐसे सराहनीय कदम में विश्वास फाउंडेशन भी सरकार के इस फैसले के साथ है। इस मौके पर विश्वास फाउंडेशन से ऋषि सरल विश्वास, ऋषि मोहित विश्वास मौजूद रहे।