लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पी.जी.जी.सी.जी.-11 की विभागाध्यक्ष व शोधार्थी का शोधपत्र अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के लिए चयनित…

चंडीगढ़, 4 सितंबर 2023: पी.जी.जी.सी.जी., सैक्टर-11 की संगीत वाद्य विभाग की अध्यक्षा डॉ. अमिता शर्मा और उनके शोधार्थी अरुनदीप सिंह का शोधपत्र बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी में होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय सेमिनार ‘दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों की नृत्य और नाटक परंपराएं’ के लिए चयनित हुआ है। 8 व 9 सितंबर को बी.एच.यू. के संगीत एवं मंच कला संकाय द्वारा इस सेमिनार में अपने शोधपत्र को प्रस्तुत करने के लिए इन दोनों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उनके शोधपत्र का विषय ‘दक्षिण पूर्वी एशियाई और भारत के नृत्यों में प्रयुक्त होने वाले समानांतर संगीत वाद्य’ है।

कई पड़ावों से आगे बढ़ते हुए इस शोधपत्र को देश और विदेशों के प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुतिकरण के लिए चयनित किया गया है।

डॉ. अमिता शर्मा व अरुणदीप सिंह ने कहा कि बी.एच.यू. जैसे ऐतिहासिक संस्थान में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के लिए उनके शोधपत्र का चयन होना अपने आप में अत्यंत ही गर्व का विषय है और ऐसा अवसर प्रदान करने के लिए वह सेमिनार के आयोजक बी.एच.यू. के संगीत एवं मंच कला संकाय का आभार प्रकट करते हैं।