लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

आदर्श कॉलोनी में महिलाओं में बांटे सेनेटरी पैड…

चंडीगढ़:-महिलाओं को माहवारी में इन्फेक्शन और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने आदर्श कॉलोनी और वार्ड नंबर 24 की अन्य कॉलोनियों में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस दौरान एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी, भारतीय स्टेट बैंक, सेक्टर 42 शाखा से श्रीमती किरण दीप कौर और पंजाब विश्वविद्यालय के समाज कल्याण विभाग के स्टूडेंट्स भी उपस्थित थे। इस दौरान 100 से अधिक महिलाओं को 2 पैड के सेनेटरी पैड सेट वितरित किए गए।

पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने कहा कि महिलाओं के बीच स्वच्छता प्रथाओं के बारे में जागरूकता लाने और मासिक धर्म के दौरान स्वस्थ और आरामदायक रहने में मदद मिले, इस बारे स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके साथ अन्य विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

पंजाब विश्वविद्यालय के समाज कल्याण विभाग के स्टूडेंट्स ने वार्ड नंबर 24 के अंतर्गत स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया एवं सेल्फ हेल्प ग्रुप की देखरेख में वार्ड की महिलाओं को माहवारी और इन्फेक्शन, हाइजीन और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए क्या-क्या करना चाहिए, उसके बारे में जागरूक किया।

सौम्या जोकि पंजाब विश्वविद्यालय से मास्टर सोशल वर्क की पढ़ाई कर रहे हैं उन्होंने भी औरतों को महावारी के दौरान क्या-क्या करना चाहिए आपको बताया और भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से सभी औरतों को स्टेफ्री के पैकेट बांटे गए।