लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

टीवी सीरियल में रोल करवानें हेतु धोखाधडी के मामलें में आरोपी गिरफ्तार…

पंचकूला 27 जूलाई :- पुलिस प्रवक्ता नें जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह के निर्देशानुसार थाना मन्सा देवी पंचकूला प्रभारी सुशील कुमार के द्वारा टीवी में सीरियल अभिनय करवानें का नाम पर 61000/- रुपये की धोखाधडी के मामलें में आरोपी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान अनुज कुमार ओझा पुत्र धुमवली औझा वासी पालघर महाराष्ट्र के रुप में हुई ।

जानकारी के मुताबिक दिनांक 16.11.2021 को पीडिता महिला वासी मन्सा देवी पंचकूला नें शिकायत दर्ज करवाई कि वह एक मॉडल है जो अभिनय भी करती है और अभिनय जगत से जुडी हुई है उसकी मुलाकात उपरोक्त व्यकित अनुज कुमार औझा से हुई है जिसनें कहा कि उसकी कम्पनी का नाम एसिस प्राडक्शन है जो कि इस कम्पनी का प्रोड्यूसर है और वह अपनें काम से ट्राईसिटी चण्डीगढ मे आता जाता रहता है जिसनें पीडित महिला को कहा कि वह आपको छोटी सरदारनी नामक सीरियल में कान्ट्रेक्ट दिलवा देगा और आप फिल्म में भी तभी काम कर सकते है जब आप अपना आर्टिस्ट कार्ड बनवा लेंगे परन्तु आपको इसके लिए फीस देनी पडेगी । जो आरोपी नें दिनांक 25.09.2021 को पीडिता से 10000/- गुगल पे के माध्यम से ट्रांसफर करवाये और फिर दिनांक 26.09.2021 1200/- रूपये और कान्ट्रेक्ट इत्यादि के नाम पर कुल 61000/- रुपये की धोखाधडी की है जिस बारे थाना में प्राप्त शिकायत पर भा.द.स. की धारा 406/420 के तहत मामला दर्ज किया गया । जिस मामलें में सलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया । जो आरोपी अन्य लोगो के साथ ङी फिल्म में करवानें हेतु धोखाधडी कर चुका है जिस आरोपी को आज पेश अदालत न्यायिक हिरासत भेजा गया ।