लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ट्राइडेंट ग्रुप के पद्मश्री राजिंदर गुप्ता और वरिंदर गुप्ता की माता जी का निधन…

ट्राइडेंट के पद्मश्री राजिंदर गुप्ता और आईओएल के श्री वरिंदर गुप्ता और को उस समय गहरा सदमा लगा जब आज उनकी मां श्रीमती माया देवी पत्नी स्वर्गीय नौहर चंद गुप्ता अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करने के बाद इस दुनिया से चल बसीं। माता जी श्रीमती माया देवी के निधन की खबर सुनकर देश-विदेश के उद्योगपतियों, राजनेताओं और धार्मिक हस्तियों में शोक की लहर फैल गई।

उल्लेखनीय है कि माता श्रीमती माया देवी कुछ समय से बीमार थीं। जिसके चलते उनका इलाज सीएमसी लुधियाना में चल रहा था, जहां 90 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

श्रीमती माया देवी का अंतिम संस्कार 25 जुलाई को शाम 5:30 बजे लुधियाना के केवीएम स्कूल के पीछे सिविल लाइन श्मशान घाट में पुरे सम्मान के साथ किया गया । संस्कार में सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, अधिकारी, खिलाडी और बड़ी संख्या में ट्राइडेंट समूह के सदस्यों सहित समाज के सभी वर्गों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।