लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

मणिपुर में हुई हिंसा को लेकर चंडीगढ़ में हुआ शांति पूर्वक रोष प्रदर्शन….

चंडीगढ़ (डी एन सिंह) मणिपुर में हुई हिंसा और महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी को लेकर एबेनजर पेंटेकोस्टल चर्च चंडीगढ़ के लोगों में भारी रोष देखा गया उन्होंने हाथों में पोस्टर लेकर लोगों को शांति पूर्वक संदेश दीया और मणिपुर में हुई हिंसा के खिलाफ विरोध जताया गया! भारी संख्या में हाउसिंग बोर्ड चौक मणिमाजरा चंडीगढ़ में पास्टर रॉबर्ट विलियम की अगुवाई में जवान लड़के लड़कियों और महिलाओं ने इक्ट्ठा होकर मणिपुर में हुई शर्मनाक घटना के विरोध में हिंदुस्तान की बेटियों के साथ उनकी इज्जत का खिलवाड़ हुआ अपना विरोध जताया! साथ ही इंसाफ की मांग करते हुए पास्टर रॉबर्ट विलियम जी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से अपील करते हुए कहा कि मणिपुर पर हो रही हिंसा पर रोक लगाई जाए और कड़ी से कढ़ी करवाई की जाए! मणिपुर के मुख्यमंत्री न. बिरेन सिंह को भी इस्तीफा देने को कहा! सभी देशवासियों से हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई से निवेदन किया की सब मिलकर रहे और मणिपुर के इंसाफ के लिए आगे आए! उन्होंने कहा कि यहां धर्म की बात नहीं है बल्कि यहां एक नारी का अपमान हुआ है उसको लेकर हमें इसका विरोध करना चाहिए।

छोटे बच्चो से लेकर बड़ों तक सबने अपने हाथो मे पोस्टर लेकर मणिपुर के दुख और हालातो का बखान किया और हिंदुस्तान की बेटियों के लिए इंसाफ की मांग की! इस प्रदर्शन में जोयल जॉन सतीश कुमार दीपक सैमुअल विलियम किरण कमलेश रेनू विलियम अरुण मणि और भी स्थानीय लोगो ने हिस्सा लेकर अपने विरोध को जाहिर किया!