लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

हिन्दु राष्ट्र संघ के संस्थापक, अध्यक्ष एंव राम राज्य परिषद् के संचालक पुज्यपाद् गोवर्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर श्रीमज्जगदगुरू शंकराचार्य गुरुदेव भगवान जी का 79वां प्रक्टदिवस श्रद्धाभाव से मनाया..

चंडीगढ़:-हिन्दु राष्ट्र संघ के संस्थापक, अध्यक्ष एंव राम राज्य परिषद् के संचालक पुज्यपाद् गोवर्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर श्रीमज्जगदगुरू शंकराचार्य गुरुदेव भगवान जी का 79वां प्रक्टदिवस आज श्रद्धाभाव से चण्डीगढ़ में मनाया गया। सुबह 8 बजे सनातन धर्म मन्दिर सैक्टर 46, चण्डीगढ़ में रूद्राभिषेक हुआ। होम्योपैथिक के डॉक्टर अनुकांत गोयल ने भी अपने पूज्यपाद गुरु का प्रकट दिवस बड़ी ही श्रद्धाभाव से मनाते हुए उन्होंने अपने आध्यात्मिक गुरु, पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य के जन्मदिवस पर अपने पुराने कॉलेज के लिए न केवल 10 पंखे भेंट स्वरूप दिए बल्कि कॉलेज के विस्तार हेतु निर्माण के उपलक्ष्य में कॉलेज को भेंट स्वरूप नगदी का इंतजाम भी कराया।

इस विषय पर डॉ अनु कांत गोयल ने कहा कि अपने शिक्षण संस्थान होम्योपैथिक कॉलेज सेक्टर 26 से उन्हें गहरा लगाव है, आजके पावन दिवस पर अपने शैक्षणिक संस्थान में योगदान के लिए कुछ कर सके, ये बेहद फख्र की बात है।
इस मौके कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल व वर्तमान डायरेक्टर डॉक्टर संदीप पुरी ने डॉक्टर अनुकांत गोयल का आभार प्रकट किया। जबकि डॉक्टर अनुकांत ने बताया कि पुरी पीठाधीश्वर से जुड़े होने के कारण सनातन हिंदू विचारधारा का वह न केवल सम्मान करते हैं बल्कि इसकी पालना करने कि कोशिश भी करते हैं। भविष्य में भी वह अपने गुरु के और अपने कॉलेज के लिए जो संभव हो पाएगा वह योगदान देते रहेंगे।