लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन ने इकट्ठा हो मनाया शहीदी दिवस…..

Featured Video Play Icon

स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन की प्रधान रमा ने सभी सदस्यों को इकट्ठा कर सिविल हॉस्पिटल सेक्टर 6 पंचकूला में शहीदी दिवस मनाया। जितने भी हॉस्पिटल विभाग में कर्मचारी व स्टाफ काम कर रहे थे सभी ने मिलकर अमर जेंसी के सामने शहीदी दिवस में भाग लिया। सभी साथियों ने मिलकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी वह उन्हें नमन किया। प्रधान रमा ने कहा कि यह गौरव का दिन है इस दिन पूरे भारत को आजाद करवाया था भगत सिंह राजगुरु सुखदेव जैसे योद्धाओं ने अपनी जान की कुर्बानी दी थी।

रमा ने बताया भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को आज देश में कौन नहीं जानता है। उन्हीं की याद में 23 मार्च को शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। दरअसल, इसी दिन साल 1931 में इन तीनों वीर सपूतों को अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी दे दी थी। उन्हें लाहौर षड्यंत्र के आरोप में फांसी पर लटकाया गया था। इन तीनों को फांसी दिए जाने की तारीख 24 मार्च 1931 तय की गई थी, लेकिन उससे एक दिन पहले ही यानी 23 मार्च को ही उन्हें फांसी पर लटका दिया गया था।

साथियों हम आपको बताते हैं कि जो 8 घंटे कर्मचारी ड्यूटी कर रहे हैं, उन 8 घंटे के लिए बहुत साथियों ने अपनी कुर्बानी दी थी। इस जमीन को अपने लहू से लाल किया था। साथियों तब हमें यह 8 घंटे प्राप्त हुए थे। जो कर्मचारी मजदूर को वेतन भत्ता पूरा नहीं दिया जाया करता था तो सभी ने मिलकर लामबंद होकर संघर्ष को जारी किया था। आंदोलन किया था। तब साथियों अपना यह अधिकार मिला था। इसीलिए साथियों हम सभी से अपील करते हैं इस दिन को यादगार बनाएं अपनी आवाज को बुलंद करें सभी यूनियन के नेता गणों को सूचित किया जाता है अपने-अपने विभागों में शहीदी दिवस जरूर मनाए किसान भाइयों का समर्थन सभी साथी जरूर करें इंकलाब जिंदाबाद।

इस कार्यक्रम को सतीश, रीटा, मुकेश, सीटू से आर एस साथी और रणधीर सिंह आदि नेताओं ने संबोधित किया।

सीआईटीयू जिंदाबाद
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिंदाबाद जारीकर्ता जिला प्रधान रमा पंचकूला
सचिव सतीश कुमार 7837047490 🚩🚩🚩🙏🙏🙏