लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

अस्पताल कर्मचारियों की खास मीटिंग में प्रधान रमा ने की बातचीत…..

Featured Video Play Icon

आज दिनांक 6 मार्च सभी कर्मचारियों कि मीटिंग में प्रधान रमा ने बात की, कि आने वाले ठेकेदारों से समस्या खड़ी हो सकती है। इसीलिए सभी साथी एक रहें, एक आवाज रहें तभी हम अपना अधिकार ले सकेंगे। अपनी नौकरी बचा सकेंगे। रमा ने कहा हमारी मांग है यूनियन की तरफ से कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करे, ठेकेदारी प्रथा खत्म करे, समान काम समान वेतन लागू करे, अन्य सुविधाएं कर्मचारियों को लागू करे। जिस विभाग में कर्मचारी काम कर रहा है उन कर्मचारियों को विभाग के पे रोल पर किया जाए।

करोना वायरस जैसी महामारी को 1 साल हो गया जिसमें यही स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान की ना परवाह करते हुए अपनी ड्यूटी निभाई। अपने घर ना जाते हुए अपनी ड्यूटी को समझते हुए अपने विभागों में अपनी जिम्मेदारी निभाई। अगर किसी भी कर्मचारी को ठेकेदार निकालेगा तो हम सब हड़ताल पर चले जाएंगे। उसका जिम्मेदार ठेकेदार, प्रशासन, सरकार होगी। सचिव सतीश कुमार, यूनियन के सदस्य कुलदीप, जगदीश, मुकेश, कुलविंदर आदि नेताओं ने मीटिंग को आज संबोधित किया।


मीटिंग में रोष प्रदर्शन करते हुए रमा ने कुछ निम्नलिखित मांगे सरकार के आगे रखी।…..
स्वास्थ्य विभाग से ठेका प्रथा खत्म कर सभी कच्चे कर्मचारियों को विभाग के पे रोल लिया जाए।
सिक्योरिटी गार्ड समेत सभी कच्चे कर्मियों को सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए।
हटाए गए कर्मचारियों को वापस नौकरी पर लिया जाए।
समय पर वेतन का भुगतान किया जाए।
EPF एवं ESI की सुविधा प्रदान की जाए।
सभी ने एकता का संदेश देते हुए कहा कि हम एक रहेंगे इंकलाब जिंदाबाद। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिंदाबाद C I T U जिंदाबाद।

जारीकर्ता
जिला प्रधान रमा पंचकूला
🙏🚩7837047490