लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

श्री सुभाष चावला के अध्यक्ष पद के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे दिग्गज नेता…

आज चंडीगढ़ सेक्टर 35 कांग्रेस भवन में सुभाष चावला जी के अध्यक्ष पद के शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में उमड़ा जनसैलाब जिसमें मनीमाजरा से ट्रैड सैल कांग्रेस पार्टी के चेयरमैन रमेश गोयल, प्रधान राजेश अग्रवाल, एस एस परवाना, सुभाष धीमान, फिरोज खान, हरीश कुमार, राजकुमार वर्मा, कमलजीत सिंह आदि ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर पंजाब एवं चंडीगढ कांग्रेस के प्रभारी एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत जी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री पवन कुमार बंसल जी, पंजाब सरकार में स्वस्थ मंत्री श्री बलबीर सिंह सिद्धु तथा नव नियुक्त अध्यक्ष श्री सुभाष चावला के अध्यक्ष बनने पर बधाई दी एवं उनको फुलों का गुलदस्ता देकर उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की। और कहा कि हम सभी मनीमाजरा से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के लिए पूरी निष्ठा एवं इमानदारी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर वक्त तैयार खड़े हैं।

कांग्रेस पार्टीे के उच्च नेताओ द्वारा भविष्य में हमें जो भी आदेश दिया जायेगा। या कोई भी जिम्मेदारी दी जायेगी वह खुशी-खुशी मंजूर होगी। रमेश गोयल एवं राजेश अग्रवाल ने चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस पार्टी के नव नियुक्त अध्यक्ष सुभाष चावला को अध्यक्ष बनाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमत्ती सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी, महासचिव एवं उत्तर प्रदेश कि प्रभारी प्रियंका गांधी, कोषाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री पवन कुमार बंसल एवं पंजाब व चंडीगढ़ के प्रभारी व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत का भी धंयवाद किया।