लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सुभाष चावला को कांग्रेस पार्टी द्वारा अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देने पहुँचे मनीमाजरा से…..

Featured Video Play Icon

मनीमाजरा, चंडीगढ़ ट्रैड सैल कांग्रेस ने सुभाष चावला को चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस पार्टी के नव नियुक्त अध्यक्ष बनने पर दी बधाई। रमेश गोयल ने उनको फूलों का बुक्का देंकर बधाई दी एवं राजेश अग्रवाल ने लड्डूओ से मुँह मीठा करवाया। एस.एस. परवाना ने आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य कि कामना की। मनीमाजरा से ट्रैड सैल कांग्रेस के चेयरमैन रमेश गोयल ने कहा कि सुभाष चावला के अध्यक्ष बनने से अब चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी में संगठन को ओर ज्यादा मजबूती मिलेगी। ट्रैड सैल कांग्रेस मनीमाजरा के प्रधान राजेश अग्रवाल ने कहा कि सुभाष चावला पूर्व में नगर निगम चंडीगढ़ से मेयर भी रह चुके हैं। उनका तजुर्बा बहुत ही बढिया है एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओ के बीच शानदार पकड हैं।

रमेश गोयल के साथ-साथ चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस पार्टी के चेयरमैन राकेश गर्ग भी खासतौर पर पहुँचे। राजबीर दहिया, सत्तीश कुमार, राजेश अग्रवाल, आनंद गोयल, सुभाष धीमान, अंग्रेज सिंह, फिरोज खान, जीतराम, सुधीर राणा, राजकुमार वर्मा, विरेन्द्र ठाकुर, तरसेम कुमार, विकास शर्मा, अरूण कुमार, वरिन्द्र गोल्डी, मामन गर्ग, बच्ची आदी भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मनीमाजरा निवासी उपस्थित थे।