लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

श्री पवन कुमार बंसल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई। हार्दिक शुभकामनाएँ……

कांग्रेस पार्टी चंडीगढ़ के पूर्व सांसद व पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल को एक ऐसी नई जिम्मेदारी मिली है जिससे उनका कद और ऊंचा हो गया है। श्री पवन कुमार बंसल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है| बंसल जी पहले से ही पार्टी के प्रभारी का कार्यभार संभाल रहे हैं। अहमद पटेल जिनका अभी हाल ही में निधन हो गया है जो कि पार्टी के कोषाध्यक्ष पद पर थे और वह पद खाली होने के कारण पवन कुमार बंसल को इस पद के योग्य माना गया और उन्हें इस पद का कार्यभार सौंपा गया।

यह पहली बार नहीं है कि पवन कुमार बंसल को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है| बंसल जी इससे पहले भी कई बड़ी जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं| पवन कुमार बंसल ने बतौर रेलमंत्री, केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री, संसदीय मामलों के राज्यमंत्री, जल संसाधन मंत्रालय समेत तमाम विभाग संभाल रखे हैं|

पवन बंसल के कोषाध्यक्ष बनने पर प्रदीप छाबड़ा के अलावा ट्रैड सैल कांग्रेस मनीमाजरा के प्रधान राजेश अग्रवाल, चेयरमैन रमेश गोयल, खजांची आन्नद गोयल, सतीश कुमार, रविंद्र गुप्ता किशोरी लाल में भी खुशी का माहौल नजर आया। पवन बंसल को बडी जिम्मेदारी मिलने पर चंडीगढ़ शहर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मिलकर श्री पवन कुमार बंसल को शुभकामनाएं दी व श्रीमती सोनिया गांधी व राहुल गांधी जी का धन्यवाद किया।