लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

देशव्यापी हड़ताल को लेकर सभी मजदूर कर्मचारी उतरे आंदोलन पर……

Featured Video Play Icon

आज 26 नवंबर 2020 को पूरे देश में कर्मचारियों की कुछ मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल की जा रही है। जिसमें से पंचकूला सिविल हस्पताल सेक्टर 6 में भी कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की गई व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। यह आंदोलन और हड़ताल स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन की जिला प्रधान रमा के नेतृत्व में की गई। रमा ने बताया कि 2014 में जब बीजेपी की सरकार बनी थी तो प्रधानमंत्री ने जो वादे किए थे वह अभी तक एक भी पूरा नहीं हुआ। रमा ने कहा भाजपा के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार लगातार नव उदारीकरण की नीतियों को तेजी से लागू करते हुए कर्मचारी किसान मजदूर व आम जनता विरोधी फैसले ले रही है।

रमा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मजदूरों की मांगे पूरीना की गई तो यह आंदोलन बहुत बड़ी संख्या में काफी तेजी से किया जाएगा। इसमें कर्मचारियों की मांगे इस प्रकार है।

1.सरकारी विभागों एवं उपकरणों के निजीकरण पर रोक लगाई जाए। सार्वजनिक सेवाओं का विस्तार करके जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाए।
2. सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को 2 वर्ष की सेवा अवधि के बाद नियमित किया जाए।
3. नियमितीकरण होने तक उन्हें समान काम के बदले समान वेतन व सेवा सुरक्षा दी जाए। नियमित कर्मचारियों को मिलने वाली अवकाश पत्र आदि की सुविधा दी जाए।
4. एनपीएस को खत्म कर पुरानी पेंशन बहाल की जाए।
5. सभी विभागों से नौकरी से निकाले गए सभी प्रकार के कर्मचारियों को वापस सेवा में लिया जाए।
6. मजदूर कर्मचारी विरोधी श्रम साहित्य को वापस लिया जाए।
7. वर्क लोड व जनसंख्या अनुसार नए पद सृजित किए जाए व रिक्त पदों पर स्थाई भर्ती की जाए। आरक्षित श्रेणियों के बैकलॉग को विशेष अभियान चलाकर भरा जाए।
8. वेतन व पेंशन का हर माह की 1 तारीख को भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
9. शिक्षा व स्वास्थ्य के सार्वजनिक ढांचे को मजबूत करते हुए सभी के लिए मुफ्त शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं की गारंटी भी की जाए।
10. सभी गैर आयकर दाता परिवारों को 75 सो रुपए मासिक सहायता व हर जरूरतमंद को 10 किलो मुफ्त राशन प्रतिमा आगामी 6 महीने तक दिया जाए।

जारीकर्ता
रमा (जिला प्रधान) 7837047490
स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन पंचकूला