लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पार्षद एवं पूर्व डिप्टी मेयर शीला देवी ने अपने वार्ड नं 5 में कैंडल मार्च निकाल कर रोष प्रकट किया और भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Featured Video Play Icon

वार्ड नं 5 एवं धनास निवासियों ने पार्षद के नेतृत्व में हाथरस रेप पीड़िता को लेकर कैंडल मार्च निकाला। यूपी में हुए हाथरस रेप के विरोध को लेकर वार्ड नं 5 व धनास के सभी निवासियों ने एरिया पार्षद शीला फूल सिंह की अध्यक्षता में मिल्क कालोनी स्थित मार्किट में रेप पीड़िता को इन्साफ दिलाने के लिए शांतिपूर्ण ढंग से रोष प्रकट किया और कैंडल मार्च निकाला एवं अंत में रेप पीड़िता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

एरिया पार्षद शीला फूल सिंह ने कहा कि हाथरस रेप केस में आरोपियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। उसके बाद यूपी सरकार बेटी के शव को न सौंपकर हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों के खिलाफ जाकर बेटी के शव का दाह-संस्कार करना उसके परिवार के साथ उससे भी बड़ा अत्याचार है और इस पूरे प्रकरण को कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को फाँसी की सजा की मांग की।
इस मोके पर पूर्व मेयर हरफूल कल्याण,अमरजीत कौर, जस्सी, किरण, राधा, मैडम गोयल, दिनेश, स्वर्णा केसरी, सवर्णजीत, सुखदेव सिंह, राम कुमार, हर्जिंदर सिंह प्रिंस, धर्मवीर, ज्ञान कौर, मदन सिंह, नरेश कुमार, सुनील मीठी, गद्दू जी,उनके साथ मौजूद सभी महिलाओं ने भी महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचारों को रोकने को लेकर सख्त से सख्त कानून व्यवस्था बनाने की अपील की और फाँसी की मांग की।
युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मनोज फूल सिंह ने भी हाथरस की घटना की कड़ी निंदा की और यूपी सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई करते हुए फाँसी की मांग की।