लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

राजस्थान में साधुओं की हत्या को लेकर श्री हिंदू तख्त द्वारा चंडीगढ़ की सड़कों पर रोष प्रदर्शन किया गया……..

Featured Video Play Icon

राजस्थान में साधुओं की निर्मम हत्या को लेकर आज चंडीगढ़ की सड़कों पर श्री हिंदू तख्त द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया। यह रोष प्रदर्शन श्री हिंदू तख्त के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष मनीष दुबे के नेतृत्व में किया गया। इस रोष प्रदर्शन में सरकार से आरोपियों को सजा दिलाने की मांग की गई। यह रोष प्रदर्शन ट्रिब्यून चौक पर किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और श्री हिंदू तख्त के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री अशोक तिवारी भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

तिवारी ने कहा कि श्री हिंदू तख्त किसी भी कीमत पर साधु संतों की हत्या को बर्दाश्त नहीं करेगा। हमारा संगठन जगतगुरु श्री पंचानंद गिरी जी महाराज के दिशा निर्देशों से और मनीष दुबे की अगुवाई में रोष मार्च करते हुए न्याय की मांग कर रहा है। मनीष दुबे ने कहा कि राजस्थान सरकार जल्द से जल्द सभी दोषियों को गिरफ्तार करके फास्ट्रेक कोर्ट बनाकर फांसी की सजा दे।

अगर सरकार सभी दोषियों को गिरफ्तार करने में देरी करती है, तो श्री हिंदू तख्त सीएम का घेराव करेगा। इस रोष मार्च में श्री हिंदू तख्त के टीम के नरेंद्र राय, पंचम चौहान, राकेश दुबे, अमित पांडे, राजेश चौधरी, राजेंद्र यादव, रूपल पटेल, अजय सिंह, अरविंद पाल, राजू कुशवाहा एवं श्री हिंदू तख्त की पूरी टीम के साथ कई साधु संतो ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।