लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

बढ़े हुए वेतन को लेकर आज हड़ताल पर बैठे स्वास्थ्य कर्मचारी

Featured Video Play Icon

आज दिन शुक्रवार सरकारी हस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला में सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मिलकर हड़ताल कर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन की जिला प्रधान रमा ने की। कमेटी के सचिव सतीश कुमार व अन्य अभिनेताओं ने प्रदर्शन को संबोधित किया, और कमेटी के कुछ सदस्य इस प्रदर्शन में शामिल हुए। रमा ने बताया कि कई दिनों से कर्मचारियों का वेतन रुका हुआ था। और हमने प्रशासन को 10 सितंबर तक का समय दिया था, जोकि कल खत्म हो गया। और आज हम सभी हड़ताल पर हैं। इसमें प्रशासन को हमारी तरफ से जो डीसी रेट बढ़ा हुआ था उसकी तरफ ध्यान दिलाना था। पर प्रशासन ने कल तक उसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया और ना ही कोई कार्रवाई की जिसके कारण आज हमें हड़़ताल पर बैठने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

हड़़ताल के चलते हस्पताल प्रशासन पीएमओ ने सभी कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि सभी का वेतन और बढ़ा हुआ डीसी रेट आप सभी को 22 सितंबर तक मिल जाएगा, और आप सभी इस समय अपने अपने कार्य पर लौट जाएं।

जिस पर सभी की सहमति से हड़़ताल को खत्म कर दिया गया, और स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन की जिला प्रधान रमा ने कहा कि यदि 22 तारीख तक हमें हमारा वेतन बढ़े हुए डीसी रेट के मुताबिक नहीं मिला तो आगे की हड़ताल के जिम्मेवार अस्पताल प्रशासन खुद होगा।

इस अवसर पर प्रधान रमा, सचिव सतीश कुमार, खजांची वहीदा, और मेंबर जगत सिंह आदि मौजूद रहे।

जारीकर्ता
रमा ( जिला प्रधान )
स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन.