लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

शहर की संसाद महिला, मेयर महिला और निगम की एम्पावरमेंट चैयरपर्सन भी महिला, फिर भी जंगल-राज दीपा दुबे

चंडीगढ़ महिला कांग्रेस चंडीगढ़ की हर एक महिला के साथ खड़ी है चाहे फिर वह किसी भी पार्टी से हो। दीपा ने कहा की हर महिला के लिए चंडीगढ़ महिला कांग्रेस लड़ेगी। विगत दिनों में मीडिया पेपरों के माध्यम से यह पता चला कि चंडीगढ़ की एक महिला ने अपने ही संबंधी व्यक्ति जो कि बीजेपी के नेता है के ऊपर गहने चोरी और यौन शोषण करने का इल्जाम लगाया है। इसकी कंप्लेंट सेक्टर 34 के थाने में 10.8.20 को दर्ज की गई थी जिस पर उन्हें थाने के एस एच ओ द्वारा यह कहा गया कि उन्हें यह कंप्लीट एस.एस.पी के पास दर्ज करानी चाहिए तभी वह आगे कार्रवाई कर सकेंगे।
दुख की बात यह है कि प्रशासन और सरकार दोनों बीजेपी की है उसके बावजूद बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार खुद बेटी और महिलाओं की रक्षा नहीं कर पा रही है।
चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस का यह कहना है कि अगर पुलिस आने वाले दिनों में इस मामले में कार्रवाई नहीं करती है तो चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस उस महिला के साथ उस महिला का पूरा साथ देते हुए जो भी इस रास्ते में करने की आवश्यकता पड़ेगी चाहे व धरना प्रदर्शन हो या कुछ और वह उसके साथ खड़ी है।चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दूबे का यह भी कहना है कि लगता है कि भाजपा सरकार चंडीगढ़ को पूरी तरह उत्तर प्रदेश सरकार के नक्शे कदम पर चलाना चाह रही है जहां बच्चियां बेटियां और महिलाएं हर वक्त हर समय अपने आप को असुरक्षित महसूस करती हैं, लेकिन दीपा दूबे का चंडीगढ़ की महिलाओं से प्रण है और वह उन्हें यह संदेश देना चाहती है कि वह ऐसा होने नहीं देंगी। महिला कांग्रेस प्रधान ने कहा कि शहर की संसाद , मेयर महिलाएं है। बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष निगम की एम्पावरमेंट कमिटी की चेयरपर्सन और पार्षद है। फिर भी शहर में जंगल राज है। उनका सवाल है कि क्या यही बेटी बच्चों अभियान का नारा है ? यह खुद महिला होकर भी शहर की महिलायों को सुरक्षा नही दे सकती।