लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निवास स्थान पर आज हजारों की संख्या में आशा वर्कर इकट्ठे हो पहुंची व किया रोष प्रदर्शन

Featured Video Play Icon

पूरे हरियाणा की सभी आशा वर्कर्स 7 अगस्त से हड़ताल पर डटी हुई है। कुरूक्षेत्र, 21 अगस्त 2020 लम्बित मागों को लेकर जारी आशा वर्करों की हड़ताल आज 15 वे दिन में पहुच गई है। आज कुरूक्षेत्र जिले से 500 आशाओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। कुल 5 जिले कुरूक्षेत्र, कैथल, यमुना नगर, अम्बाला व पंचकूला की हजारों आशाए अम्बाला की सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए स्वस्थय मंत्री अनिल विज के निवास स्थान पर पहुंची। हडताली आशा वर्करो को संबोधित करते हुए सीटू की राज्य प्रधान सुरेखा व माहा-सचिव जय भगवान ने कहा कि आज आशाओं को जिन्होने देश व प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओ को मजबूत किया है। उनको न्यूनतम वेतन तक नही दिया जा रहा।

कोविड के दौरान अतिरिक्त जोखिम भत्ते एवं कटी हुई प्रोत्साहन राशियों की बहाली की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। राज्य सरकार ने मांगों पर बातचीत के लिए 17 अगस्त को आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा (सीटू) को बुलाया था, वार्ता लगभग डेढ़ घंटे तक चली मगर किसी भी बात पर कोई ठोस आश्वासन सरकार ने नहीं दिया। यह है कि 21 जुलाई 2018 को जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार आशाओं को सब सेंटर पर अलमारी स्मार्टफोन एवं एनम की भर्ती में वेटेज जैसे सरकार के 2 साल पहले के स्वयं के निर्णय को भी ठोस रूप में तुरंत लागू करने बारे उचित आश्वासन नहीं मिला है।

वहीं केंद्र से मिलने वाली प्रोत्शाहन राशियों के 50 प्रतिशत की गई कटौती को बहाल करने बारे बात नहीं की जा रही। अतिरिक्त जोखिम भत्ता देने पर भी सरकार मौन है। सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा के माहासचिव सतीश सेठी और हरियाणा रोड़वेज के राज्य प्रधान इन्द्र सिंह बधाना ने भी आशाओं को सम्बोधित किया। उन्होने कहा कि आशाए स्वास्थय के ढाचें को मजबूत बनाने व जनता को बेहतर स्वास्थय सेवाए प्रदान करवाने के लिए संर्घष कर रहीं है सरकार के इस असंवेदनशील रूख के खिलाफ यूनियन ने हड़ताल को 21 अगस्त तक रखने का फैसला किया था।

अपने हकों के लिए आशा वर्करस के संर्घष को सीटू, सर्व कर्मचारी संघ व तमाम जन-संगठन दिलों जान से समर्थन कर रहे हैं। इस के बाबजूद स्वास्थ मंत्री ने इस प्रदर्शन को अनदेखा किया ओर कही चले गये। इस कारण आशाओं ने अपनी हड़ताल 26 अगस्त तक बढाने का निर्णय लिया।

जारीकर्ताः
रानी देवी
जिला कौषाध्यक्ष
90533-72780