लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पी टी आई 2010 ने धरना स्थल सेक्टर 05 पंचकूला में 61वे दिन अपने परिवार सहित गिरफ्तारियां दी व क्रमिक अनशन व जेल भरो आंदोलन किया

Featured Video Play Icon

आज दिनांक 14/08/20. को पी टी आई 2010 ने धरना स्थल सेक्टर 05 पंचकूला में 61वे दिन सभी पीटीआई ने अपने परिवार सहित गिरफ्तारियां दी क्रमिक अनशन व जेल भरो आंदोलन किया जिसमें हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघ, सर्व कर्मचारी संघ से श्री रामपाल मलिक जी प्रधान, सचिव श्री विजय पाल जी , श्री श्रवण कुमार जांगड़ा जी अध्यापक संघ से श्री लायक सिंह जी, श्री राजेंद्र पाल प्रधान जी हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन श्री बलबीर जाखड़ जी, पैक कर्मचारी यूनियन से श्री रणधीर राघव जी, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ से श्री पितांबर मोहन जी,स्कूल अध्यापक संघ से श्री राजेश शर्मा जी , हुड्डा विभाग से जॉइंट सेक्रेटरी श्री करण दिवाकर जी,हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ से ट्रेजरर श्री सुभाष कुमार जी, श्री संजीत जी, श्री सत्यनारायण जी, हेमसा से श्री अशोक रंगा जी, पंचकूला व CITU की प्रधान श्री मती रमा, व अन्य विभागों से आए हुए कर्मचारी साथियों ने जेल भरो आंदोलन में पंचकूला जिले के पीटीआई साथियों के साथ गिरफ्तारियां दी और कहा कि आगे चाहे गोली खाने की बात आए साथियों हम आप से आगे बढ़कर पहले गोली खाएंगे

इन सभी ने मिलकर 2010 में चयनित 1983 पीटीआई को 10 वर्ष की सेवाओ को दोबारा बहाल करने की मांग की जिसमें श्री विकास कुमार गंगा प्रसाद उमेश कुमार सतीश कुमार हरदीप कुमार हेमराज सिंह सुरेंद्र कुमार पुष्पा देवी चंद्रावती लक्ष्मी विजयलक्ष्मी पूनम आशा देवी मुकेश देवी मीनू नागरा अनीतारानी सुरेंद्र सिंह रविंद्र कुमारी मंजू कुमारी आराधना देवेंद्र सिंह इन सभी पीटीआई ने जेल भरो आंदोलन में भाग लिया व सरकार से अनुरोध किया कि इनके परिवारों की ओर देखते हुए इनको तुरंत प्रभाव से कार्य ग्रहण करने की अनुमति प्रदान करें

सीटू की जिला प्रधान रमा ने कहा कि सरकार या तो सभी हटाए हुए कर्मचारियों को वापस लें नहीं तो आंदोलन को और तीखा किया जाएगा। और यह जो आंदोलन हो रहा है। वह सिर्फ 1 जिले में ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में चल रहा है।

आज के क्रमिक अनशन पर ,

श्री हरदीप सिंह, श्री हेमराज बैठे थे