लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

हरियाणा सरकार के खिलाफ आशा वर्कर्स की हड़ताल का लगातार सातवां दिन

Featured Video Play Icon

आज दिन गुरुवार आशा वर्कर्स की हड़ताल का लगातार सातवां दिन था। आशा वर्कर यूनियन की सचिव वंदना ने बताया की पूरे जिले की आशा वर्कर हड़ताल पर है, यह हड़ताल आगे 4 दिन के लिए बढ़ा दी है। और अगर सरकार हमारी मांगे नहीं मानती है तो यह हड़ताल आगे भी बढ़ सकती है। क्योंकि सरकार मानो गूंगी और बहरी हो गई है। क्योंकि सरकार को हमने लिखित रूप में कई बार मांग पत्र दिया है। लेकिन आज तक उन मांग पत्रों पर किसी तरह की भी कोई कार्यवाइ नहीं हुई।

सीटू जिला प्रधान रमा ने कहा कि इतनी महंगाई होने के बाद भी आज आशा वर्कर्स को सिर्फ ₹4000 महीना ही दिया जाता है जो कि सबसे न्यूनतम वेतन है। इससे अधिक तो अस्पताल में झाड़ू और पोछा का काम करने वाले लेते हैं।

हमारी नौकरियों को सरकार पक्का करें और हमें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दे। जब तक हमें पक्का नहीं करती सरकार तब तक हमें एक न्यूनतम वेतन दिया जाए, और ₹4000 जोखिम भत्ता दिया जाये।

जारीकर्ता
रमा – सीटू जिला प्रधान
78370-47490