लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

2 से 3 साल बीत जाने के बाद भी नहीं मिला कन्यादान ,मृत्यु मुआवजा, छात्रवृत्ति की राशि

Featured Video Play Icon

रायपुर रानी पंचकूला 11.08.2020:- भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा सम्बन्धित सीटू जिला पंचकूला व रायपुर रानी ब्लॉक के निर्माण मजदूर अपनी मांगों व समस्याओं को लेकर शमलासन मंदिर में जयचंद वह असलुदीन की अध्यक्षता में इकट्ठा हुए उसके बाद बाजार में प्रदर्शन करते हुए बीडीपीओ रायपुर रानी के माध्यम से श्रम मंत्री के नाम ज्ञापन दिया ज्ञापन देने के बाद निर्माण मजदूरों की मांगों एवं समस्याओं को लेकर श्रम मंत्री एवं बोर्ड के चेयरमैन दुष्यंत चौटाला का पुतला दहन किया। सीटू की जिला प्रधान रमा जिला व राज्य सचिव लच्छीराम ने कहा की निर्माण मजदूरों में भाजपा व जजपा के सरकार के खिलाफ भारी रोष है।

जब से भाजपा जजपा की सरकार सत्ता में आई तब से पंचकूला जिले में 2 से 3 साल बीत जाने के बाद भी कन्यादान वह मृत्यु मुआवजा छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिल रही है बड़े-बड़े विज्ञापन के माध्यम से सरकार कहती है की शादी से 3 दिन पहले कन्यादान की राशि निर्माण मजदूर के खाते में आ जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

हकीकत यह है कि लड़की दो बच्चों की मां बन चुकी है लेकिन उसे एक कन्यादान की राशि अभी तक नहीं मिली है प्रदेश की सरकार निर्माण मजदूरों के बने कानून को पंगु बनाने पर तुली हुई है जिस कारण अनाप शनाप शर्ते लगाकर उनको सुविधाओं के लाभ से वंचित किया जा रहा है। श्रम मंत्री निर्माण के निर्णय के कारण मजदूर आज दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर है क्योंकि निर्माण मजदूरों के 90 दिन के काम की तस्दीक का अधिकार यूनियनों से छीनकर ग्राम सचिव, बीडीपीओ, कनिष्ट अभियंता, पटवारी आदि को दे दिया लेकिन ये सब निर्माण मजदूरों के काम की तसदीक करने से मना कर रहे है।

निर्माण मजदूरों को सम्बोधित करते हुए जिला व राज्य सचिव लच्छीराम शर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार जनता के हको पर कुठाराघात कर रही है। सरकार कोरोना को अवसर मानते हुए तमाम सार्वजनिक क्षेत्र को बेच रही तमाम 44 श्रम कानूनों को खत्म करके चार कोड में बदल रही है जिससे मजदुरो को गुलाम बनाने का काम कर रही और सरकार Bocw बोर्ड को खत्म करके उनके पैसों से अपना प्रचार कर रही आज सरकार कोयला, गैस, पेट्रोलियम रेलवे, हवाई अड्डों, बिजली ऊर्जा, तमाम सार्वजनिक सम्पति सरकारी ढ़ाचे को निजी हाथों में बेच रही है।सरकार को मजबूर करेंगे कि जनता की हको की नीति लागू करो नही तो जनता आपको सत्ता से बाहर करेगी। निर्माण की कुछ जायज मांगे जो निम्लिखित है उनका समाधान किया जाये:-

1. निर्माण मजदुरो के 90 दिन की वेरिफिकेशन की अथॉरटी यूनियन को जारी किया जाये।

2. निर्माण कल्याण बोर्ड की कमेटी में यूनियन का प्रतिनिधि सदस्य शामिल किया जाए।
3. सभी निर्माण मजदुरो का पंजीकरण चालू किया जाये जो कई दिनों से बन्द पड़ा हुआ है । पेडिंग ओर रिजेक्ट पंजीकरण बहाल किया जाये
4. सुविधाओं पर बेमानी शर्त लगाना बन्द करे और सभी सुविधा फॉर्मो पर ऑब्जेक्शन एक बार ही लगे बार बार नही।
5. सभी सुविधाओं के पैसे बिना किसी शर्त के डाले जाये ।
6. रद्द किये हुये पंजीकरण ओर सुविधा फॉर्मो को बहाल किया जाये।
7. सभी निर्माण मजदुरो को कोरोना आपदा में 7500 रुपये आर्थिक सहयोग तीन महीने तक निर्माण मजदुर को दिया जाये।
8. सभी निर्माण मजदुरो को कोरोना आपदा के चलते 10 किलो अनाज प्रति सदस्य राशन वितरण किया जाये ।
9. जिले के सभी शहरों में लेबर शैडो का निर्माण करवाया जाये । ताकि निर्माण मजदुर सर्दी गर्मी में आराम कर सके
10. Bocw कार्यालय के बाहर सिटीजन चार्टर जारी किया जाये ताकि मजदुरो से बेमानी दस्तावेज ना मांगे जाये । यह हमारी मुख्य मांगे जिनको जिला उपायुक्त के साथ मीटिंग यूनियनों के प्रतिनिधीओ को बुलाया जाये और हमारी मांगो का समाधान करवाया जाये। प्रदर्शन में प्रवीण कुमार सुखदेवी करमचंद घड़ी मीना रानी आशा रानी
तेजो रानी संजीव कुमार सुरेश कुमार आदि नेता शामिल थे
जारीकर्ता,
लच्छीराम शर्मा
जिला सचिव
भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा
जिला कमेटी पंचकूला
8901123772