लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

बच्चों को सेहत का नशा चढ़ा रहे साइकिलिस्ट रूपेश बाली, 2300 दिन से लगातार कर रहे साइकिलिंग….

जीरकपुर। नशे से दूर रहकर सेहत को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश लेकर साइकिल पर निकले अंबाला के साइकिलिस्ट रूपेश बाली आज बच्चों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। वर्तमान में जीरकपुर में रह रहे रूपेश बाली को लगातार 100 किलोमीटर रोजाना साइकिलिंग करते हुए 2300 दिन हाे गए। वह अब तक 202859 किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं। खास बात यह है कि मौसम कैसा भी हो, उनकी साइकिलिंग का सिलसिला नहीं रुकता।

रूपेश बाली बताते हैं कि उनका उद्देश्य केवल साइकिल चलाना नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता का संदेश फैलाना है। वह बच्चों को नशे से दूर रहकर अच्छी सेहत अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। इसके साथ ही हैलमेट के इस्तेमाल, ट्रैफिक नियमों का पालन और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूकता अभियान चला रहे हैं।

अब तक वह ट्राईसिटी के करीब 100 स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को जागरूक कर चुके हैं। स्कूलों में बच्चों को समझाते हैं कि नियमित साइकिलिंग और शारीरिक गतिविधियां स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बन सकती हैं। साथ ही सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

रूपेश बाली का मानना है कि बच्चों में छोटी उम्र से ही अच्छी आदतें विकसित की जाएं तो भविष्य में एक स्वस्थ, सुरक्षित और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार समाज का निर्माण किया जा सकता है। 2300 दिनों की उनकी लगातार साइकिलिंग इसी संकल्प और अनुशासन की मिसाल है। उनका संदेश साफ है—बच्चों को नशे का नहीं, सेहत का नशा चढ़ाना है।