लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सावित्री ग्रीन्स वेलफेयर एसोसिएशन एवं नवदृष्टि नारी क्लब द्वारा कन्या महापूजन का भव्य आयोजन…..

माँ दुर्गा के पावन आशीर्वाद एवं नवरात्रि के शुभ अवसर पर सावित्री ग्रीन्स वेलफेयर एसोसिएशन (सगवा) और नवदृष्टि नारी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कन्या महापूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम को नेबरहुड डेवलपमेंट एसोसिएशन का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। सावित्री ग्रीनस सोसाइटी जिरकपुर में लगभग 150 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन एवं प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित यादविंदर शर्मा, पूर्व पार्षद, नगर परिषद ज़ीरकपुर, ने कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्याओं को देवी स्वरूप माना जाता है। कन्या पूजन केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि नारी शक्ति के प्रति श्रद्धा, सम्मान और समाज में बेटियों के महत्व को स्वीकार करने का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को संस्कारों और सेवा भाव से जोड़ते हैं।

विशिष्ट अतिथि, शिरोमणि अकाली दल की नेत्री ईशा बत्रा ने कहा कि कन्या महापूजन हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बेटियाँ समाज की अनमोल धरोहर हैं और उन्हें सम्मान, सुरक्षा एवं समान अवसर प्रदान करना हम सभी का कर्तव्य है। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में संस्कारों, सेवा भावना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सावित्री ग्रीन्स वेलफेयर एसोसिएशन, नवदृष्टि नारी क्लब एवं नेबरहुड डेवलपमेंट एसोसिएशन की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।

सावित्री ग्रीन्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजपाल दहिया एवं महासचिव जसज्योत सिंह अलमस्त ने संयुक्त वक्तव्य में कहा के इस तरह के आयोजन समाज में प्यार, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करते हैं और लोगों को आपस में जोड़ते हैं।

नवदृष्टि नारी क्लब की संयोजक भावना चौधरी ने कहा कि नारी शक्ति समाज की आधारशिला है और कन्या पूजन हमें बेटियों के प्रति सम्मान, समानता एवं स्नेह का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि क्लब महिलाओं के सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने तथा परिवारों और समुदायों के बीच आत्मीयता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में नेबरहुड डेवलपमेंट एसोसिएशन के चेयरमैन अशय लांबा, चंडीगढ़ पुलिस की समावेश कमेटी के सदस्य नरेश गौतम, वीआईपी रोड वुमेन वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष कविता शेट्टी, सगवा के कैशियर एल.आर. कौशिक, सतीश जैन एवं अनिल कपूर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय निवासी विशेष रूप से उपस्थित रहे।