लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

20 अक्टूबर को मनाया जाएगा भव्य स्वर्ण जयंती दशहरा महोत्सव….

सेक्टर 7-बी स्थित रामलीला मैदान में गढ़वाल भ्रातृ मण्डल (रजि.) रामलीला एवं दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित भव्य रामलीला महोत्सव के दौरान आज एक बेहद भावुक और पराक्रमी दृश्य का मंचन किया गया। रामलीला में लक्ष्मण मूर्छा, लंका से वैद्य सुषेण को बुलाना, वैद्य द्वारा संजीवनी बूटी का उपाय बताना, हनुमान जी द्वारा द्रोणागिरी पर्वत उठाकर लाना और लक्ष्मण जी का पुनः स्वस्थ होना जैसी लीलाओं के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

इस मार्मिक अभिनय के दौरान पंडाल में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं की आँखें नम हो गईं और पूरा मैदान ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गूंज उठा। कलाकारों में प्रभु श्री राम के रूप में संदीप पुंडीर, लक्ष्मण के रूप में विवेक बिष्ट और हनुमान जी के रूप में मधुसूदन नौटियाल ने अपनी बेहतरीन कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही विभीषण की भूमिका में कुंवर सिंह रावत, अंगद के रूप में लक्ष्य और सुग्रीव के रूप में आर्यन बिड़ला के शानदार अभिनय की भी दर्शकों ने खूब सराहना की।

आज की रामलीला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध उद्योगपति नवीन सिंगला सपरिवार शामिल हुए। उनके साथ ही पंजाब कांग्रेस वेलफेयर के चेयरमैन रमनदीप सिंह नरुला और प्रोफेसर शशि मल्होत्रा भी मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित रहे।

मण्डल के अध्यक्ष कुंदन लाल उनियाल ने बताया कि इस वर्ष विजयदशमी महोत्सव 20 अक्टूबर को दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक इसी सी.पी.डब्ल्यू.डी. रामलीला मैदान, सेक्टर 7 में आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई गणमान्य अतिथि शिरकत करेंगे।