श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण….
श्री सिद्ध बाबा बालक सर्व सांझा सेवा मंडल (पंजीकृत), चंडीगढ़ की कार्यकारिणी और सदस्य बाबा जी के वार्षिक समारोह की तैयारियों में जुट गए हैं। समारोह के प्रचार-प्रसार के लिए नवरात्रों के शुभ अवसर पर निमंत्रण कार्ड, बैनर और पंपलेट बांटने का अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत शहर के विभिन्न मंदिरों की कमेटियों को निमंत्रण देकर समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
तीसरे नवरात्रे पर अभियान की शुरुआत अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, उपप्रधान पृथ्वी सिंह प्रजापति, सलाहकार वासुदेव शर्मा और दुर्गा मंदिर के प्रधान मनोहर लाल धीमान ने की।
इससे पहले मंडल के अध्यक्ष ओम ठाकुर और अन्य सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर स्थित श्री बाबा बालक नाथ मंदिर, शाहतलाई में वार्षिक समारोह का निमंत्रण कार्ड भेंट किया था। अब चंडीगढ़ के सेक्टर-46 स्थित सनातन धर्म मंदिर सभा, सेक्टर-47 के श्री राम मंदिर और सेक्टर-44 के श्री राधा कृष्ण मंदिर की कमेटियों को भी निमंत्रण कार्ड देकर समारोह में शामिल होने का न्योता दिया गया है।
बाबा जी का वार्षिक समारोह 31 अक्टूबर 2026 में शनिवार को सेक्टर-41बी स्थित रामलीला ग्राउंड, चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। समारोह में बाबा जी का गुणगान होगा और श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी की जाएगी। बाबा जी के गुणगान के लिए मंडल की ओर से हिमाचल प्रदेश की मशहूर गायिका निशा शर्मा सहित चंडीगढ़ में रह रहे हिमाचली गायकों को आमंत्रित किया गया है।


