लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पंजाब एफसी ने आईएसएल 2026-27 सीज़न के लिए टीम घोषित की, अकादमी के 10 खिलाड़ियों को मिला मौका….

चंडीगढ़, 9 अक्टूबर 2026: पंजाब एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2026-27 सीज़न के लिए अपनी 27 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ अकादमी से निकले 10 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो घरेलू प्रतिभाओं को विकसित करने के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। शेर अपने आईएसएल अभियान की शुरुआत बुधवार, 14 अक्टूबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ओडिशा एफसी के खिलाफ घरेलू मुकाबले से करेंगे

मजबूत भारतीय खिलाड़ियों के साथ सोच-समझकर शामिल किए गए नए खिलाड़ियों के संयोजन वाली पंजाब एफसी की टीम अपने चौथे आईएसएल अभियान में प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार है। टीम का चयन खिलाड़ियों के विकास के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

क्लब के साथ अपने पहले सीज़न में मुख्य कोच पावलोस डर्मिट्ज़ाकिस ने ऐसी टीम चुनी है, जिसमें निरंतरता के साथ सभी विभागों में नए विकल्प भी शामिल हैं। पिछले सीज़न की आईएसएल टीम के 14 खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है। इनमें भारतीय राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी बिजॉय वर्गीस, रिकी शाबोंग, मुहम्मद उवैस, निखिल प्रभु और मुहम्मद सुहैल एफ के साथ अर्शदीप सिंह, खाइमिनथांग ल्हुंगडिम और लियोन ऑगस्टीन शामिल हैं।

पैट्रिक बहानाक, मिकाएल माल्सा, डिएगो रापोसो, अल्फ्रेड प्लानास मोया और राफाएल मेसी बूली टीम में शामिल विदेशी खिलाड़ी हैं। टीम में नए भारतीय साइनिंग मोहम्मद इनाम और गुरकीरत सिंह को भी जगह दी गई है।

टीम में अकादमी से निकले 10 खिलाड़ी शामिल हैं, जो पिछले सीज़न की तुलना में तीन अधिक हैं। आयु-वर्ग की लीगों और हाल ही में संपन्न आईएफए शील्ड में उनके प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है। आईएफए शील्ड में शेरों ने