महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत….
चंडीगढ़। महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर श्री मुकेश टटवाल जी के राम दरबार, चंडीगढ़ आगमन पर राजस्थान बैरवा महासभा राम दरबार चंडीगढ़, रजि. नं. 4528 की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
राजस्थान बैरवा महासभा राम दरबार चंडीगढ़ के प्रधान कुंदन बैरवा ने महापौर मुकेश टटवाल जी का स्वागत करते हुए चंडीगढ़ में बैरवा समाज के योगदान, समाज की लंबे समय से चली आ रही उपस्थिति तथा चंडीगढ़ के निर्माण एवं विकास में समाज की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर महापौर मुकेश टटवाल जी ने राजस्थान बैरवा महासभा चंडीगढ़ एवं बैरवा समाज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उज्जैन के बैरवा समाज के सामाजिक योगदान तथा उज्जैन नगरी के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से बातचीत की। महापौर जी ने सभी समाजबंधुओं को उज्जैन की पवित्र नगरी में आने का निमंत्रण भी दिया।
कार्यक्रम के दौरान रामलाल बैरवा जी ने महापौर मुकेश टटवाल जी के चंडीगढ़ पधारने पर उनका अभिनंदन किया। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदन जी ने मंडल टीम के साथ फूल-मालाएं पहनाकर महापौर जी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भी महापौर मुकेश टटवाल जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और समाजहित एवं सामाजिक एकजुटता को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
श्यामलाल बैरवा ने महापौर व सभी साथियों का सुवागत कार्यकम में पाधरने पर धन्यवाद किया


