लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास यात्रा को दर्शाता है : संजय टंडन, वरिष्ठ भाजपा नेता….

चंडीगढ़, 7 अक्टूबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ अभियान के तहत चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में 90 फीट x 90 फीट की विशाल रंगोली बनाई गई। इस रंगोली में भारत की विकास यात्रा, सांस्कृतिक विरासत और केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय टंडन रहे, जबकि रमेश सहोद सह-संयोजक रहे। रंगोली का निर्माण चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के मार्गदर्शन में किया गया।

संजय टंडन ने कहा कि 25 वर्ष पहले नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जनसेवा की यात्रा शुरू की थी। करीब 12 वर्ष तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा देने के बाद वे लगभग 12 वर्षों से देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में गुजरात के साथ-साथ पूरे देश में विकास और जनकल्याण से जुड़ी कई योजनाओं और कार्यों को आगे बढ़ाया गया है।

उन्होंने कहा कि विशाल रंगोली में चंडीगढ़ की पहचान से जुड़े प्रतीकों के साथ सरदार वल्लभभाई पटेल का चित्र, चंडीगढ़ का ओपन हैंड, नटराज की नृत्य मुद्रा और कोणार्क मंदिर के सूर्य चक्र को दर्शाया गया। रंगोली में केंद्र सरकार की करीब 40 योजनाओं के साथ पंजाब और हरियाणा की संस्कृति को भी दर्शाया गया।

टंडन ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 25 वर्षों के दौरान गुजरात और पूरे देश में किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि देश विकास के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ रहा है और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए सभी को सेवा और समर्पण की भावना से मिलकर काम करना होगा।

कार्यक्रम के दौरान संजय टंडन, चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा, मेयर सौरभ जोशी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने ‘विकसित भारत’ का संकल्प लिया। सभी ने विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसके बाद मल्होत्रा और टंडन के नेतृत्व में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। इसमें शामिल लोगों ने देश की प्रगति, सेवा की भावना और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के प्रति सामूहिक संकल्प का संदेश दिया।

कार्यक्रम में पंजाब पुलिस के पूर्व डीआईजी और स्वच्छता एवं सफाई के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित इंदरजीत सिंह सिद्धू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन, चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा, मेयर सौरभ जोशी, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनम वर्मा सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे। कई जिला अध्यक्षों के साथ सैकड़ों भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर रितेंदर सिंह सोढ़ी भी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल हुए।

बॉक्स आइटम

रंगोली की मुख्य थीम

विजुअल आर्टिस्ट अभिषेक राठी ने भारत की सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक शक्ति और विकास एवं प्रगति की यात्रा को रंगोली की मुख्य थीम बनाया है।