लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चुनाव आयोग जैसे राष्ट्रीय मुद्दे की पैरवी के बजाय मेयर अपने 100 दिन के कामकाज का दें हिसाब : मनोज अग्रवाल…

पंचकूला। इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष शहरी पंचकूला तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने मेयर श्यामलाल बंसल की चुनाव आयोग को लेकर की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मेयर को चुनाव आयोग की तरफदारी करने के बजाय पंचकूला में अपने कार्यकाल के 100 दिन से अधिक के कामकाज का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए।

मनोज अग्रवाल ने कहा कि मेयर को पद संभाले 100 दिन से अधिक समय बीत चुका है और अब शहर की जनता जानना चाहती है कि इस अवधि में नगर निगम स्तर पर क्या ठोस काम हुए हैं। उन्होंने मेयर से उनके कार्यकाल की उपलब्धियों, लिए गए फैसलों और शहर से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर किए गए काम का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की।

इनेलो नेता ने आरोप लगाया कि मेयर के पास अपने 100 दिन के कामकाज को बताने के लिए पर्याप्त उपलब्धियां नहीं हैं, इसीलिए चुनाव आयोग जैसे राष्ट्रीय मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता का ध्यान भटकाने की असफल कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर होता कि मेयर चुनाव आयोग पर सवाल-जवाब करने के बजाय अपने कार्यकाल के प्रदर्शन का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखते।

अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम से जुड़े सफाई, विकास कार्य, राजस्व और अन्य स्थानीय मुद्दों पर जनता को स्पष्ट जवाब चाहिए। उन्होंने मेयर से मांग की कि वे अपने 100 दिन के कार्यकाल का विस्तृत हिसाब सार्वजनिक करें और बताएं कि शहरवासियों के लिए इस दौरान क्या ठोस बदलाव किए गए हैं।