लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी करेंगे श्रीमद्भागवत कथा 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेक्टर 34 के प्रदर्शनी मैदान में: देवेश मौदगिल….

चंडीगढ़, 24 सितम्बर 2026: भागवत मिशन परिवार चंडीगढ़ द्वारा श्री श्रीमद्भागवत महापुराण कथा सप्ताह का आयोजन पितृ पक्ष में , दिनांक 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेक्टर 34, चण्डीगढ़ के प्रदर्शनी मैदान में प्रतिदिन समय 3:30 से 7:30 बजे तक किया जाएगा।

भागवत मिशन परिवार चंडीगढ़ के अध्यक्ष पूर्व मेयर देवेश मौदगिल ने बताया के इस भव्य कथा समारोह में भारत के प्रख्यात कथा व्यास आचार्य श्री मृदुल कृष्ण गोस्वामी जी कथा वाचन करेंगे।

देवेश मौदगिल ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को आध्यात्मिक दिशा प्रदान करने वाला एक दिव्य ज्ञान यज्ञ है। पितृ पक्ष के दौरान आयोजित होने वाली यह कथा पित्रों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता एवं सनातन संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।

मौदगिल ने बताया कि कथा में पहले दिन मंगला चरण भागवत महात्म्य दूसरे दिन शुकदेव आगमन, कपिल भगवान चरित्र तीसरे दिन सती चरित्र, ध्रुव चरित्र चौथे दिन वामन अवतार, श्री कृष्ण जन्म, नन्दोत्सव पांचवे दिन माखन चोरी, गिरिराज पूजन छटे दिन श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह, महारास सातवे और अंतिम दिन सुदाम चरित्र और फूल होली की कथा होगी। कथा में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

मौदगिल ने कहा के कथा में आशीर्वाद देने संत समाज से श्री श्री 1008 महात्मा बुधनाथ जी महाराज, पीठाधीश मंदिर श्री बाबा बालक नाथ माँ वैष्णो गुफा सेक्टर 31 बी चंडीगढ़, कमली माता जी महामंडलेश्वर अंतरराष्ट्रीय किन्नर अखाड़ा चंडीगढ़, संत प्रीतपाल सिंह जी महाराज, गुरुद्वारा गुरुसागरसाहिब, राष्ट्रीय संत बाबा हरजीत सिंह रसूलपुर, अयोध्या लंगर वाले , स्वामी श्री कृष्णनंद जी महाराज “भूरी वाले” अध्यक्ष गोसेवा मिशन, जगद्गुरु श्री रामानंद चार्य श्री 108 विकास दास जी महाराज, प्रगट गुरु हरि निर्मल स्वामी जी महाराज, स्वामी डॉक्टर रमणीक कृष्ण जी महाराज, श्री बाल कृष्ण जी महाराज ऊना हिमाचल प्रदेश, श्री कन्हैया मित्तल जी प्रसिद्ध भजन गायक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

मौदगिल ने बताया के इस भव्य और ऐतेहासिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के राज्यपाल एवं प्रशासक चंडीगढ़ श्री गुलाब चंद कटारिया जी, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी, पूर्व संसद एवं एडियनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ़ इंडिया श्री सत्य पाल जैन जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री पवन कुमार बंसल जी, सांसद चंडीगढ़ श्री मुनीश तिवारी जी, सांसद राज्यसभा सरदार सतनाम सिंह संधू जी, सांसद राज्यसभा श्री मति रेखा शर्मा जी, अकाली दल के अध्यक्ष एवं पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सरदार सुखबीर सिंह बादल जी उपस्थित रहेंगे।

सनातन धर्म के संस्कारों के प्रवाह हेतु और इस भव्य एवं एतेहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए भगवत मिशन परिवार ने अपनी पूरी ताक़त झोंख रखी है। कथा उपरांत प्रतिदिन आय हुए सभी भक्तों के लिए लंगर भंडारा प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है।