लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सेक्टर 49 बी मे दिव्य रामायण युवा कला मंच के 5वें भव्य रामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वज रोहण पूरे विधि-विधान से किया गया…….

चंडीगढ़:–दिव्य रामायण युवा कला मंच द्वारा आगामी 10 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक होने वाली 5वीं रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव- 2026 को इस वर्ष पहले से भी अधिक भव्य, आकर्षक और व्यवस्थित स्वरूप देने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसका शुभारंभ आज सब्जी मंडी ग्राउंड में हनुमान जी के पावन ध्वजरोहण के साथ शुरू हो गया है।

पिछले चार वर्षों से चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक रामलीला का आयोजन कर रहे दिव्य रामायण युवा कला मंच ने इस वर्ष आयोजन को भक्ति, संस्कृति, कला और आधुनिक तकनीक के शानदार संगम के रूप में प्रस्तुत करने की तैयारी की है।

इस वर्ष बड़ी एल ई डी स्क्रीन, अत्याधुनिक साउंड एवं लाइटिंग, आकर्षक मंच सज्जा, भव्य वेशभूषा और प्रभावशाली दृश्य प्रस्तुतियों के साथ रामलीला के मंचन को और अधिक जीवंत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा प्रसिद्ध भजन गायक की विशेष प्रस्तुतियां रामभक्तों के लिए प्रमुख आकर्षण रहेंगी। दशहरा समारोह में इस बार अत्यंत भव्य एवं विशाल रावण के पुतले भी तैयार किए जाएंगे।

मंच के प्रधान श्री चिराग अग्रवाल ने कहा,“पिछले चार वर्षों में चंडीगढ़वासियों और रामभक्तों ने जिस प्यार और विश्वास के साथ हमारा साथ दिया है, उसी उत्साह ने हमें इस वर्ष कुछ और बड़ा करने की प्रेरणा दी है। हमारा प्रयास है कि 5वीं रामलीला केवल एक मंचन न होकर ऐसा भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन बने, जिसे पूरा परिवार गर्व और आनंद के साथ देख सके। इस वर्ष हम पिछले सभी आयोजनों से बेहतर देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

मंच के जनरल सेक्रेटरी ने कहा,“हमारा उद्देश्य केवल भगवान श्रीराम की कथा का मंचन करना नहीं, बल्कि युवाओं को भारतीय संस्कृति, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ना भी है। हम चाहते हैं कि दर्शक जब रामलीला देखकर लौटें तो उनके मन में भक्ति के साथ-साथ श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा भी हो।”

“इस बार रामलीला होगी और भव्य —

दृश्य भव्य होंगे, प्रस्तुतियां शानदार होंगी और संदेश वही रहेगा —‘मर्यादा, संस्कार और सत्य की विजय।’”