लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

गुरु कृपा जीवन का सच्चा सुरक्षा कवच -पूज्य श्री सुधांशु जी महाराज….

शिव धाम आश्रम पंचकूला में एक शाम प्रभु के नाम कार्यक्रम को परम श्रद्धेय सदगुरुदेव श्री सुधांशु जी महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित करके आगाज किया। व्यास पीठ आगमन पर हरियाणा एवं पंजाब के पूर्व न्यायधीश जस्टिस एस.एन.अग्रवाल, राजपुरा के प्रधान सतपाल मलहोत्रा, हिमाचल प्रदेश से आए वरिष्ठ अधिकारी श्री अखिलेश कपूर एवं अन्य भक्तों ने स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस मौके पर परम पूज्य श्री सुधांशु जी महाराज ने कहा कि मानव जीवन में हर व्यक्ति को सबसे अधिक आवश्यकता गुरु की कृपा की होती है। संसार के उत्कृष्ट से उत्कृष्ट व्यक्तियों का निर्माण और उनकी महानता केवल गुरु कृपा से ही संभव हो पाती है। गुरु कृपा एक ऐसा अभेद्य सुरक्षा कवच है, जो शिष्य को हर कठिनाई से बचाकर उसकी आत्मा को दिव्य बना देता है। भारत देश में श्री गुरु गोविंद सिंह जी के महान कार्यों और स्वामी विवेकानंद जी को किस्मत से मिले उस ऐतिहासिक मौके का स्मरण करते हुए प्रभु कृपा से ही संभव बताया और कहा एक शिष्य अपने जीवन में उच्च आदर्शों को उतार पाता है। गुरु ही वह राह और मंजिल हैं, जिनके बिना जीवन की महफिल सूनी रह जाती है।

उन्होंने ॐ गुरुवे नमः के दिव्य मंत्र के साथ गुरु की महिमा को बताते हुए कहा कि गुरु शिष्य की आत्मा को ऊंचाइयों पर उठाकर दिव्य बना देते हैं और उनके चरणों में सिर झुकाते ही जीवन खुशी से भर जाता है। परमात्मा को एक विशाल वृक्ष के रूप में देखा जा सकता है, जिसकी विभिन्न शाखाएं देव शक्तियों और देवताओं का स्वरूप हैं। जिस प्रकार एक ही वृक्ष पर अनेक प्रकार के फल और फूल खिलते हैं, उसी प्रकार परमात्मा रूपी मुख्य धारा से ही समस्त दिव्य शक्तियां प्रवाहित होती हैं। गुरु की शरण में जाकर ही मनुष्य इस परम सत्य को समझ पाता है और अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं।

इस अवसर पर ध्यान एवं योग गुरु डॉ अर्चिका दीदी जी ने गुरु भक्तों को बोलते हुए कहा कि मानव जीवन ईश्वर का दिया एक अत्यंत सुखमय और अनमोल उपहार है, अच्छे माता-पिता, स्वस्थ शरीर और जीवन के उद्धार के लिए सद्गुरु का मार्गदर्शन मिलना बेहद सौभाग्य की बात है। खुद को कोसने और हर समय कटुता से भरे रहने से यह अमूल्य जीवन व्यर्थ हो जाता है। इसलिए प्रभु का धन्यवाद करना और नकारात्मकता को त्यागकर ईश्वर के प्रति कृतज्ञ रहते हुए अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए।

इस अवसर पर

सौरभ गुप्ता , नरेन्द्र सिंह (प्रधान), पंकज छाबड़ा (महामंत्री), वीरेन्द्र कश्यप, श्री मनोज शास्त्री संयोजक, आचार्य कुलदीप पाण्डेय , श्री कपिल उपस्थित रहे

इस भव्य समागम के समापन पर आश्रम प्रबंधन की ओर से बताया गया कि पूज्य स्वामी लाल जी महाराज एवं गुरु श्री सुधांशु जी महाराज के सान्निध्य में 13 सितंबर (रविवार) को शाम 4:30 बजे से 7:00 बजे तक योग दिव्य मंदिर, सेक्टर-12, पंचकूला में ‘दिव्य योग भक्ति सत्संग’ का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजनों और योग-सत्संग की दिव्य गंगा बहेगी