परम पूज्य स्वामी लाल जी महाराज एवं पूज्य गुरु श्री सुधांशु जी महाराज के सानिध्य में ‘दिव्य योग भक्ति सत्संग’ 13 सितंबर को….
चंडीगढ़, ( )परम पूज्य स्वामी लाल जी महाराज एवं पूज्य गुरु श्री सुधांशु जी महाराज के पावन सान्निध्य में एक दिवसीय ‘दिव्य योग भक्ति सत्संग’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है।कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज आर्य समाज मंदिर, सेक्टर-22, चंडीगढ़ में कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया और तैयारियों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आचार्य कुलदीप पांडे ने बताया कि भजन एवं सत्संग 13 सितंबर 2026, दिन रविवार सायंकाल 4:30 बजे से 7:00 बजे तक, दिव्य मंदिर, सेक्टर-12, पंचकूला मे होगा आज की मीटिंग मे कार्यक्रम संयोजक आदरणीय श्री सी.डी. ग्रोवर, डॉ. नेहा शर्मा, दीपक कुमार गर्ग, कार्यक्रम संयोजक आदरणीय मनोज शास्त्री, नरेंद्र सिंह, आचार्य कुलदीप पाण्डेय, विनोद कौशिक, कृष्ण गोयल, वीरेंद्र कश्यप, कुलदीप राणा और आर.एन. आहुजा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने समाज के लोगों से इस दिव्य आयोजन में सपरिवार पहुंचने का आह्वान किया है।


